Satya Report: Indian Premier League 2026, 36th Match RR vs SRH Highlight Update: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाईवोल्टेज भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी SRH के सामने राजस्थान ने 6 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जमाया। SRH की गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 22 विकेट हासिल किए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए। इस जीत के साथ SRH की यह आईपीएल 2026 में 5वीं जीत रही और टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई, हालांकि बेहतर नेट रन रेट के चलते SRH आगे निकल गई।



