CricketIndia

RR vs SRH: अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा 50+ स्कोर, वैभव सूर्यवंशी से कुछ ही देर में छिन गई नंबर 1 की पोजीशन

Satya Report: अभिषेक शर्मा ने की बेहतरीन पारी खेली है। यह आईपीएल 2026 में लगातार उनका तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है। वहीं उन्होंने इस सीजन अभी तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा दिए हैं। राजस्थान के खिलाफ इस पारी के साथ अभिषेक इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर पहुंचे और वैभव सूर्यवंशी से कुछ ही देर में ऑरेंज कैप छिन गई।

RR vs SRH: अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा 50+ स्कोर, वैभव सूर्यवंशी से कुछ ही देर में छिन गई नंबर 1 की पोजीशन
RR vs SRH: अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा 50+ स्कोर, वैभव सूर्यवंशी से कुछ ही देर में छिन गई नंबर 1 की पोजीशन

अभिषेक शर्मा ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाए थे। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 22 गेंद पर 59 रन की पारी खेली थी। अब राजस्थान के खिलाफ 57 रन बनाकर उन्होंने सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया और लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस का स्कोर इस सीजन बनाया। इसी के साथ उन्होंने 380 रन बनाते हुए नंबर 1 पोजीशन भी8 कब्जा ली।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 103 रन की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने खेली थी और ऑरेंज कैप इस मैच की पहली पारी के बाद अपने नाम कर ली थी। फिर अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाकर कुछ ही देर में वैभव से ऑरेंज कैप छीनते हुए अपने नाम कर ली। अभिषेक के नाम अब 8 पारियों में 380 रन दर्ज हैं। वहीं वैभव ने 8 पारियों में 357 रन बनाए हैं। इशान किशन भी इस रेस में शामिल हैं और उनके नाम 312 रन दर्ज हो चुके हैं।

अभिषेक शर्मा ने इस सीजन अभी तक 8 मैचों की आठ पारियों में 380 रन बना लिए हैं। उनका औसत 54.29 और स्ट्राइक रेट 212.29 का है। उन्होंने 36 चौके और 28 छक्के इश सीजन अभी तक लगाए हैं। अभिषेक ने इस सीजन 74, 59 और 57 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के लगा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर भी हुए पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद पर 103 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के और पांच चौके लगाए। इस पारी में वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। जिसमें एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय होने का रिकॉर्ड भी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply