Satya Report: अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी एक बार फिर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए। इस बार उनसे करीब 87 हजार रुपये की ठगी हुई। इस घटना का खुलासा उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया। वीडियो में शुरुआत में परिवार काफी घबराया हुआ नजर आया, लेकिन बाद में माहौल हल्का हो गया और उन्होंने इस ठगी पर मजाक भी किया।

परिवार ने हंसीमजाक में कहा कि आयुष्मान अब फ्रॉड करने वालों के रेगुलर कस्टमर बन चुके हैं, क्योंकि इससे पहले भी वह इसी तरह के स्कैम में लगभग 80 हजार रुपये तक गंवा चुके हैं। आर्यमन के लेटेस्ट व्लॉग के एक हिस्से में दिखाया गया कि आयुषमान घबराए हुए दिख रहे हैं। उन्हें कहा, “मेरा क्रेडिट कार्ड से 87 हजार रुपये स्वाइप हो गए।”
यह भी पढ़ें:
अर्चना ने दी बेटे को सलाह
आयुष्मान के साइड में बैठी अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत जवाब दिया और कहा, “कार्ड बंद कर दो, क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करो।” इसके आगे आयुष्मान ने बताया, “7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा काट लिया गया।” यह सुनकर अर्चना हैरान हो गईं और उन्होंने पूछा कि 87 हजार रुपये। फिर अर्चना ने अपने बेटे को दोबारा सलाह दी कि क्रेडिट कार्ड कैंसल कर दो।”
अर्चना की बात सुनकर आर्यमन हंसने लगे, तभी उनके पति परमीत उन्हें ठीक करते हुए कहते हैं कि कार्ड बंद मत करो, पेमेंट कैंसल करो।” वहीं, घबराए हुए आयुष्मान पूछते हैं, “वो ऑप्शन कहां मिलेगा?” यह सुनकर पूरा परिवार हंसने लग जाता है। इसके बाद आर्यमन अपने भाई को छेड़ते हुए कहते हैं, “ये पैसे मम्मापापा से नहीं मिलेंगे।” अर्चना भी कहती हैं, “ये तुम्हारे ही पैसे हैं।” अपनी सफाई में आयुष्मान जल्दी से कहते हैं, “मैंने ये पापा के लिए किया था।”
पहले भी ठगी का शिकार जो चुके हैं आयुष्मान
आर्यमन ने एक वाकया याद किया और आयुषमान के साथ पहले हुई ठगी के बारे में बताया। आर्यमन ने कहा, “जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ के लिए लोकेशन देखने गए थे, तब आयुष्मान को एक मैसेज आया कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब 80,000 रुपये कट गए हैं, जो उसे कभी वापस नहीं मिले।”
यह भी पढ़ें:



