Trending

10 रुपये में ब्यूटी पार्लर जैसा ग्लो! चेहरे पर लगाएं घर में रखी ये 5 चीजें

Satya Report: सबसे पहला इन्ग्रेडियंट है आलू. ये नेचुरल ब्लीच का काम करता है. आप सीधे आलू का रस फेस पर अप्लाई करके इसे 1015 मिनट के बाद धो दें. इसके अलावा चावल का आटा, आलू का रस, थोड़ा सा एलोवेरा और टमाटर का जूस मिलाकर इसका पैक बना लें. आलू का रस इतना डालना है कि स्मूथ पेस्ट बन जाए. इसमें पानी का यूज न करें. इस पैक को फेस पर 15 मिनट लगाएं. फिर हाथों में थोड़ा सा आलू का रस लेकर चेहरे पर थपथपाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करके फेस क्लीन कर दें. फर्स्ट टाइम में ही ये बढ़िया रिजल्ट देगा.

10 रुपये में ब्यूटी पार्लर जैसा ग्लो! चेहरे पर लगाएं घर में रखी ये 5 चीजें
10 रुपये में ब्यूटी पार्लर जैसा ग्लो! चेहरे पर लगाएं घर में रखी ये 5 चीजें

दूसरा इनग्रेडिएंट है संतरानींबू के छिलके जो एक तरह से बिल्कुल फ्री हैं, क्योंकि फल खाकर छिलके अक्सर फेंक दिए जाते हैं. टैनिंग बहुत ज्यादा हो गई है तो फ्रेश संतरा और नींबू के छिलकों को आप कद्दूकस करने के बाद पीस लें. इसे एलोवेरा और विटामिन ई के कैप्सूल के साथ मिलाकर त्वचा पर अप्लाई करें. हफ्ते में तीन बार ये फेस पैक आपके चेहरे को निखार देगा, क्योंकि विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिलेगी और एलोवेरा त्वचा को मुलायम बनाएगा तो वहीं विटामिन ई भी स्किन के लिए बेहद जरूरी होता है.

त्वचा बहुत डल दिख रही है और डेड स्किन की वजह से फेस का ग्लो कम हो गया है तो ओट्स आपके काम आएंगे. ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें शहद, दूध या फिर दही एड करें. इसे फेस पर कुछ देर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करके फेस को क्लीन कर लें. दूध और दही में लैक्टिक एसिड होता है जो फेस चमकाता है और ओट्स त्वचा को गहराई से साफ करता है. हर हफ्ते इस पैक को लगा सकते हैं.

गर्मी में टैनिंग की वजह से फेस से लेकर हाथपैरों की त्वचा भी डार्क हो जाती है. इसे फिर से खिलाखिला बनाने के लिए आपके काम आएगा टमाटर. इसका रस सीधे अप्लाई कर सकते हैं या फिर टमाटर को बीच से काटकर इसके ऊपर चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा बेसन डालें. इससे फेस की मसाज करें. हफ्ते में दो या तीन बार इस नुस्खे को आजमाएंगे तो त्वचा में चमक भी आएगी और टैनिंग भी कम होगी.

हल्दी और दही बेहद पुराना नुस्खा है जो दादीनानी भी अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनाती थीं. गर्मियों में आप रोजाना रात को सोने से पहले फेस पर दही और हल्दी मिलाकर लगाएं. इसे 15 मिनट रखें फिर गुलाब जल हाथों में लेकर मसाज करते हुए क्लीन कर लें. दही में लैक्टिक एसिड त्वचा को चमकाता है तो वहीं गहराई से क्लीन करने के लिए भी ये बढ़िया इनग्रेडिएंट है. हल्दी त्वचा को नेचुरली निखारने का काम करती है. बस ध्यान रखें कि शुद्ध हल्दी का ही यूज करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply