CricketIndia

अभिषेक का क्रेज, महिला फैन ने पकड़ा हाथ और खींचने लगी अपनी तरफ; 8 मैचों में ठोक चुके हैं 179 बॉल पर 380 रन

Satya Report: 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चल रहा है। राजस्थान के खिलाफ मैच में अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अभिषेक जिस तरह से खेलते हैं उसकी वजह से उनके फैंस की कोई कमी नहीं है और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें अपनी तरफ खींचने लगी।

अभिषेक का क्रेज, महिला फैन ने पकड़ा हाथ और खींचने लगी अपनी तरफ; 8 मैचों में ठोक चुके हैं 179 बॉल पर 380 रन
अभिषेक का क्रेज, महिला फैन ने पकड़ा हाथ और खींचने लगी अपनी तरफ; 8 मैचों में ठोक चुके हैं 179 बॉल पर 380 रन

महिला फैन ने खींचा अभिषेक का हाथ

यह घटना तब हुई जब अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबले से पहले टीम होटल की लॉबी से गुजर रहे थे। ठीक उसी समय ज्यादा उत्साह में आकर एक महिला फैन ने अचानक बिना इजाजत लिए उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें अपनी तरफ खींचने लगी। अचानक हुई इस घटना से यह बाएं हाथ का बल्लेबाज साफ तौर पर असहज महसूस करने लगा। उनकी प्रतिक्रिया से यह जाहिर हुआ कि उन्हें ये बात पसंद नहीं आई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला।

अभिषेक ठोक चुके हैं 179 गेंदों पर 380 रन

ने राजस्थान के खिलाफ 57 रन की पारी खेली और वैभव को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। वैभव 36 मैच के बाद आरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए। अभिषेक के इस लीग में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 179 गेंदों पर 380 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 135 रन रहा है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट भी इन मैचों में 212.29 का रहा है जबकि औसत 54.28 का रहा है।

 ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply