CricketIndia

IPL का सुपर शनिवार: 1 दिन में सबसे ज्यादा रन बने, 2 बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल, गेंदबाजों की दुर्दशा

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे। दोनों ही मैचों में 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। इसका नतीजा रहा कि आईपीएल में एक दिन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बन गया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

IPL का सुपर शनिवार: 1 दिन में सबसे ज्यादा रन बने, 2 बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल, गेंदबाजों की दुर्दशा
IPL का सुपर शनिवार: 1 दिन में सबसे ज्यादा रन बने, 2 बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल, गेंदबाजों की दुर्दशा

दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों मैचों को मिलाकर कुल 77.2 ओवर में 986 रन बने। हर गेंदबाज की दुर्दशा हुई। दिल्ली में 529 और जयपुर में 457 रन बने। इससे पहले 27 अप्रैल 2024 को आईपीएल मैें एक दिन में 899 रन बने थे। दिल्ली में दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में 504 रन बने थे।

एक दिन में 59 छक्के

लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में 395 रन बने थे। जयपुर में इससे पहले कभी 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ था। पंजाब किंग्स ने 2025 में 219 का लक्ष्य हासिल किया था। आईपीएल में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 59 छक्के भी लगे। दिल्ली में 33 छक्के लगे। जयपुर में 26 छक्के लगे। इससे पहले 4 मई 2025 और 25 मई 2025 को 5353 छक्के लगे थे।

आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य हासिल करके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उसने भी यह रिकॉर्ड उसके ही नाम था। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2024 में 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया। जयपुर में आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल हुआ।

वैभव सूर्यवंशी का IPL में तीसरा सबसे तेज सैकड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर शतक जड़ा। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज और वैभव का दूसरा शतक है। वैभव ने पिछले सीजन 35 गेंद पर शतक जड़ा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply