Satya Report: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सुनीता ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए उन सभी आरोपों को खारिज किया। अब हाल ही में अभिनेता की पत्नी ने फिर एक बार इंटरव्यू दिया है। सुनीता ने कहा है कि गोविंदा एक बेटे और पिता के रूप में बहुत अच्छे रहे, लेकिन पति के तौर पर वे उतने अच्छे नहीं थे।

अभिषेक व्यास इनसाइट्स के साथ बात करते हुए जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें गोविंदा की फैन फॉलोइंग और फीमेल अटेंशन से जलन होती थी, तो उन्होंने कहा कि जब आपको अपने पति पर भरोसा है, तो ऐसी बातों से फर्क नहीं पड़ता। सुनीता ने कहा, “जब आपको अपने पति पर भरोसा होता है… अगर कोई हीरो है और आप उसके अफेयर के बारे में सुनते हैं, तो उस समय यह नॉर्मल माना जाता था। मैं आज के समय की बात नहीं कर रही हूं।”
यह भी पढ़ें:
सुनीता ने आगे कहा, “जो लोग गॉसिप करते हैं, वे सब सोशल मीडिया पर ही करते हैं। वे बकवास बातें करते हैं। हमें उस पर ध्यान नहीं देना, हमें देखना है कि हमारे घर में क्या चल रहा है। जब तक गोविंदा की मां जिंदा थीं, तब तक वह बहुत अच्छे थे। उनके बाद भी वह अच्छे ही रहे हैं।”
अच्छे पति नहीं हैं गोविंदा?
फिर सुनीता ने अपनी शादी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेटे और पिता के तौर पर तो बहुत अच्छे रहे, लेकिन एक पति के तौर पर उतने अच्छे नहीं रहे। उन्होंने कहा, “मैं यह बात फिर से कहूंगी। गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन एक पति के तौर पर मुझे उनसे जो उम्मीदें थीं… मुझे पार्टियों में जाना, डिनर पर जाना और छुट्टियों पर जाना बहुत पसंद है, लेकिन गोविंदा अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में इतने व्यस्त हो गए कि उन्होंने कभी इन चीजों का मजा ही नहीं लिया। वह अब 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी अपने लिए नहीं जिए।”
सुनीता ने आगे कहा, “मुझे इस बात का बुरा लगता है। आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, आपने जिंदगी में देखा ही क्या है? कुछ नहीं। मैं हमेशा कहती हूं कि मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं। अब इस बात का पछतावा करने का भी कोई मतलब नहीं है, अब मैं उन्हें छोड़ भी नहीं सकती। अब तो 40 साल हो गए हैं, इस बारे में सोचना भी एक गुनाह होगा।”
यह भी पढ़ें:



