CricketIndia

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोट की वजह से बाहर

Satya Report: RCB: आईपीएल 2026 में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी, टीम ने अब तक 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और दूसरे नंबर पर मौजूद है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होना है, लेकिन मैच से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोट की वजह से बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोट की वजह से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गया है. अब दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की टीम किसी युवा खिलाड़ी को मौका देने वाली है.

RCB का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी हुआ अगले मैच से बाहर

आरसीबी का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम मैच में होने वाले मैच से पहले चोटिल हो गया है. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि टीम के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट हैं. फिल साल्ट पिछले मैच में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नही थे.

अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो आरसीबी की प्लेइंग 11 का हिस्सा नही होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उनकी जगह प्लेइंग 11 में जैकब बेथेल को ही खिलाने वाली है. बेथेल विराट कोहली के साथ मिलकर आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी आरसीबी ने उन्हें मौका दिया था, लेकिन वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे.

IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है RCB

आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली है. आरसीबी ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं, इस दौरान 5 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार के बाद 10 अंक और +1.101 के नेट रनरेट के साथ आरसीबी की टीम पॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. आरसीबी की टीम ने पिछले साल आईपीएल 2025 का फाइनल जीता था.

इस बार भी आरसीबी की टीम 10 अंको के साथ नंबर 2 पर मौजूद है, अगर आरसीबी की टीम 3 मैच और जीत लेती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी, वहीं 4 मैच जीतते ही अधिकारिक तौर पर आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply