Satya Report: गर्मी के मौसम में कुछ पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है, जिनमें गुलाब का पौधा भी शामिल है। तेज धूप, लू और पानी की कमी के चलते यह पौधा जल्दी कमजोर होने लगता है और अगर समय पर सही देखभाल न की जाए तो इसकी पत्तियां मुरझाने लगती हैं, फूल आने बंद हो जाते हैं और धीरेधीरे पौधा सूख जाता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में गुलाब के पौधे की देखभाल बेहतर तरीके से की जाए। यहां पर कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से आप गुलाब के पौधे की सही तरीके से देखभाल कर सकते हैं।

1 जगह
गुलाब के पौधे के लिए सबसे जरूरी है सही जगह रखना। इस पौधे को धूप पसंद है, लेकिन तेज और सीधी धूप इसे नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए गुलाब के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 45 घंटे तक हल्की धूप मिले। दोपहर के समय जब धूप तेज हो जाती है, तब इसे शेड या हल्की छांव में रखें।
2 सही तरीके से दें पानी
गर्मी के मौसम में गुलाब के पौधे को पर्याप्त नमी की जरूरत होती है, इसलिए इसे रोजाना या एक दिन छोड़कर पानी देना पड़ सकता है। हालांकि, पानी तभी दें जब मिट्टी सूखी लगे, और गीली होने पर पानी न दें। पानी देने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या शाम को माना जाता है। इस दौरान तापमान कम रहता है और पौधा पानी को अच्छी तरह सोख पाता है। इसके साथ ही गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए। ठहराव के चलते जड़ें सड़ सकती हैं।
3 मिट्टी और ड्रेनेज
कई बार पुरानी मिट्टी खराब हो जाती है जिसकी वजह से पौधे सूखने लगते हैं। ऐसे में गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हल्की, भुरभुरी और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी बेहतर होती है। भारी या ज्यादा चिपचिपी मिट्टी में पानी रुक जाता है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर गुलाब के पौधे की मिट्टी खराब हो गई है तो इसके लिए गोबर की सड़ी हुई खाद, थोड़ी रेत और कोकोपीट मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही गमले के नीचे ड्रेनेज होल होना जरूरी है, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके।
4 नमी जरूरी
गर्मी के मौसम में हवा अक्सर बहुत गर्म और शुष्क होती है, जिसका असर सीधे गुलाब के पौधे पर पड़ता है। नमी की कमी के चलते पत्तियां मुरझाने लगती हैं। ऐसे में पौधे के आसपास हल्की नमी बनाए रखें। इसके लिए समयसमय पर पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे कर सकते हैं, जिससे उन्हें ठंडक मिलती रहे।
5 खाद
गुलाब के पौधे का विकास खाद पर भी निर्भर करता है। ऐसे में उन्हें स्वस्थ रखने और लगातार फूल आने के लिए समयसमय पर खाद देना जरूरी होता है। गर्मियों में हर 1520 दिनों में हल्की ऑर्गेनिक खाद देने से मिट्टी की ऊर्वरता बनी रहती है और पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है। ध्यान रखें कि अधिक खाद देने से पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही खाद दें।
6 कीटों से बचाव
गर्मी के मौसम में गुलाब के पौधों पर कई तरह के कीटों का खतरा अधिक रहता है, जो पत्तियों और नई कलियों का रस चूसकर पौधे को कमजोर बना देते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है। इसके लिए समयसमय पर नीम ऑयल का स्प्रे करते रहें।
7 इन फूलों और पत्तियों को तुरंत हटा दें
गुलाब के पौधे में जो पत्तियां और फूल मुरझा जाएं या सूखने लगें, उन्हें समय पर काट देना बेहतर होता है। इससे पौधा साफसुथरा भी दिखता है और उसमें लगातार नए, स्वस्थ फूल आने की संभावना बढ़ जाती है।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



