Satya Report: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपरबल्लेबाज इशान किशन 2026 में कमाल का खेल दिखा रहे हैं। मौका मिलने पर वो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथसाथ बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ पैट कमिंस की वापसी के बाद इशान ने विकेटकीपिंग भी की और फिर बल्लेबाजी में भी कमाल किया। इशान ने हैदराबाद की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, प्लेयर ऑफ द मैच बने और एमएस धोनी व सूर्यकुमार यादव के साथसाथ केएल राहुल और नितिश राणा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राहुलनितिश से आगे निकले इशान किशन
इशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 31 गेंदों पर 74 रन की तगड़ी परी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके भी लगाए। इशान ने इन 3 छक्कों के दम पर वो आईपीएल में 200 प्लस का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। इशान ने इस लीग में 200 प्लस का स्कोर चेज करते हुए अब तक कुल 32 छक्के लगाए हैं जबकि उन्होंने केएल राहुल और नितिश राणा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 3131 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक साथ पहले स्थान पर 3838 छक्कों के साथ मौजूद हैं।
IPL में 200 प्लस स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप5 भारतीय बैटर
38 छक्के : संजू सैमसन
38 छक्के : अभिषेक शर्मा
34 छक्के : श्रेयस अय्यर
32 छक्के : ईशान किशन
31 छक्के : केएल राहुल
31छक्के : नितीश राणा
इशान ने तोड़ा धोनीसूर्यकुमार का रिकॉर्ड
इशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 74 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 238.71 का रहा। इशान अब आईपीएल में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इशान ने ऐसा 9वीं बार किया जबकि उन्होंने एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 88 बार किया था।
में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
9 – ईशान किशन
8 – एमएस धोनी
8 – सूर्यकुमार यादव
7 – ऋषभ पंत
7 – श्रेयस अय्यर
7 – अभिषेक शर्मा
6 – युसूफ पठान
6 – संजू सैमसन
6 – रजत पाटीदार
ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की।



