CricketIndia

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

Satya Report: Pakistan Womens ODI Squad: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच अगले महीने तीन मैचों की सीरीज और इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की सेलेक्शन कमिटी ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए बैटर मोमिना रियासत को पाकिस्तान की महिला ODI टीम में पहली बार जगह मिली है। मोमिना के अलावा टीम में अधिकतर अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है। टीम में आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम के वनडे सीरीज का शेड्यूल

फातिमा सना तीन वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगी। ये मैच ICC महिला चैंपियनशिप 202529 का हिस्सा हैं। सीरीज के तीन वनडे मैच 4, 6 और 9 मई को खेले जाएंगे। हर मुकाबले की शुरुआत लोकल टाइम अनुसार दोपहर 3:30 बजे तक होगी। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने खेलने के बाद, पाकिस्तान अभी ICC महिला चैंपियनशिप में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

29 अप्रैल को जिम्बाब्वे की टीम पहुंचेगी पाकिस्तान

जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी और 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। दोनों टीमें 30 अप्रैल से 3 मई तक नेशनल बैंक स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। वनडे सीरीज के बाद 12, 14 और 15 मई को T20I सीरीज के मुकाबले शुरू होंगे, सभी मैच लोकल टाइम के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होंगे। टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा।

पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वॉड जिम्बाब्वे सीरीज के लिए 

फातिमा सना , आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली , नजीहा अल्वी , नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब

रिजर्व: इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन और अंबर कायनात

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply