Trending

कम भीड़ और ठंडी वादियों में बिताएं सुकून भरे पल, उत्तराखंड के 7 छुपे हुए हिल स्टेशन

Satya Report: गर्मी के मौसम में लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें तपती धूप से राहत मिले और सुकून भरा माहौल भी मिल सके। वीकेंड ट्रिप या फिर समर वेकेशन के दौरान लोग ठंडी हवाओं और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच समय बिताने के लिए हिल स्टेशनों पर जाना अधिक पसंद करते हैं। नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ और शोरशराबा के चलते लोगों को वो सुकून नहीं मिल पाता जो वह चाहते हैं।

कम भीड़ और ठंडी वादियों में बिताएं सुकून भरे पल, उत्तराखंड के 7 छुपे हुए हिल स्टेशन
कम भीड़ और ठंडी वादियों में बिताएं सुकून भरे पल, उत्तराखंड के 7 छुपे हुए हिल स्टेशन

ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से दूर, शांति और प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड में कुछ ऐसी अनदेखी और कम भीड़ वाली जगहें भी मौजूद हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए मशहूर हैं। यहां के हरेभरे पहाड़, साफसुथरी हवा, मनमोहक घाटियां और ठंडा मौसम गर्मी के दिनों में सुकून का एहसास कराते हैं।

1 हर्षिल
उत्तराखंड की हर्षिल घाटी अपने शांत माहौल और सेब के बागानों के लिए जानी जाती है। इस गर्मी यहां जाने के प्लान बना सकते हैं। यह गंगोत्री के रास्ते में पड़ती है और भागीरथी नदी के किनारे है, जहां का नजारा काफी मनमोहक और सुकून भरा होता है।

2 चोपता
अगर आपको 45 दिनों के लिए सुकून के पल बिताने हैं तो चोपता का प्लान कर सकते हैं। इसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियों का दृश्य काफी मनमोहक होता है। यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान थोड़ा ठंडा रहता है।

3 कनाताल
अगर आप मसूरी की भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं, तो उससे कुछ दूरी पर स्थित कनाताल जा सकते हैं। यहां कैंपिंग, जंगल वॉक और बोनफायर का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान न ज्यादा ठंडा और न ही ज्यादा गर्म रहता है।

4 खिर्सू
उत्तराखंड का खिर्सू एक खूबसूरत गांव है, जो प्राकृतिक वादियों के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा भी देख सकते हैं। सुकून भरे पल बिताने के लिए इस गर्मी खिर्सू घूमने जा सकते हैं।

5 लोहाघाट
कम भीड़ वाला लोहाघाट हिल स्टेशन अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। वीकेंड या फिर गर्मी की छुट्टियों में यहां घूमने जा सकते हैं।

6 चकराता
चकराता देहरादून के पास स्थित एक शांत हिल स्टेशन है जो झरनों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। 34 दिन की छुट्टियों में इस बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन का प्लान बना सकते हैं।

7 क्वीरी पास
अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो क्वीरी पास जा सकते हैं। यहां पर भीड़ काफी कम रहती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। ट्रेक के दौरान आप ओक, देवदार और बुरांश के जंगलों से गुजरते हैं। रात में यहां खुले आसमान के नीचे कैंपिंग, तारों से भरा आकाश और ठंडी हवा आपके ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply