BollywoodIndia

‘मैं दाऊद इब्राहिम को जॉइन कर रहा हूं’, बीजेपी में शामिल होने पर प्रकाश राज ने कसा राघव चड्ढा पर तंज, ध्रुव राठी ने कही ये बात

Satya Report: शुक्रवार को राजनेता राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस पर कई राजनेताओं, यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने अपनीअपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, अब प्रकाश राज ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर देशविदेश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देते हुए नजर आते हैं।

‘मैं दाऊद इब्राहिम को जॉइन कर रहा हूं’, बीजेपी में शामिल होने पर प्रकाश राज ने कसा राघव चड्ढा पर तंज, ध्रुव राठी ने कही ये बात
‘मैं दाऊद इब्राहिम को जॉइन कर रहा हूं’, बीजेपी में शामिल होने पर प्रकाश राज ने कसा राघव चड्ढा पर तंज, ध्रुव राठी ने कही ये बात

ऐसे में उन्होंने अब राघव चड्ढा पर एक मीम शेयर करते हुए तंज कसा है। इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी राघव की आलोचना की है। चलिए जानते हैं कि दोनों ने राघव चड्ढा को लेकर क्या कहा है।

यह भी पढ़ें:

प्रकाश राज ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है। उसमें लिखा था, “मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं, क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने वैल्यूज से भटक गए हैं। इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं।” इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्टर ने हंसने वाले इमोजी के साथ हैशटैग जस्ट आस्किंग भी लिखा है।

ध्रुव राठी ने शेयर किया वीडियो

ध्रुव राठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा की आलोचना की। ध्रुव ने अपनी वीडियो में कहा, “राघव चड्ढा से बड़ा धोखेबाज शायद ही कभी देखा हो। मतलब पॉलिटिशियन पार्टी बहुत बदलते रहते, कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जितना नाटक इस एक बंदे ने किया सोशल मीडिया पर जनता के मुद्दे उठाने का और इतने लोगों को बेवकफू बनाने का ये अविश्वसनीय है।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “राघव तुमने पार्टी इसलिए बदली है क्योंकि उन्हें ED और CBI की छापेमारी का डर था। उन्होंने जितना सम्मान कमाया था सब एक झटके में चला गया। इससे अच्छा तो वह राजनीति ही छोड़ देते कम से कम ये तो नहीं होता।”

अब प्रकाश राज और ध्रुव राठी के पोस्टवीडियो पर आम लोगों की भी मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई राघव को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई उनके खिलाफ ही कमेंट कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply