Uttar Pradesh

1 मिनट में 10 बार बोला- ‘You shut up’, बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल… अभिभावक पर निकाला गुस्सा

Satya Report: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्राइवेट स्कूल का तानाशाह रवैया सामने आया है, जहां बाहर से किताब खरीदने पर प्रिंसिपल ने अभिभावक को जमकर को जमकर फटकार लगाते हुए धमकाया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल प्रिंसिपल महिला अभिभावक को एक मिनट में 10 बार ‘यू शट अप’ कहती हुई सुनी जा सकती हैं. अब पीड़ित अभिभावक ने डीएम से गुहार लगाते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

1 मिनट में 10 बार बोला- ‘You shut up’, बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल… अभिभावक पर निकाला गुस्सा
1 मिनट में 10 बार बोला- ‘You shut up’, बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल… अभिभावक पर निकाला गुस्सा

हरदोई में एसपी तिराहे के पास फेमस ‘सनबीम स्कूल’ स्थित है. यहां पर पीड़ित नीलम वर्मा की बच्ची यूकेजी की छात्रा है. नीलम ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया है. नीलम ने बताया कि प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल से कॉपीकिताब नहीं खरीदने पर बदसलूकी की गई है. उन्होंने इंग्लिश में गाली देते हुए ब्लडी फूल, शट अप और गवार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

प्रिंसिपल ने अभिभावक को किया अपमानित

उन्होंने एक मिनट में करीब 10 बार ‘यू शट अप’ बोल कर अपमानित किया है. इतना ही नहीं, बच्चे को स्कूल से निष्कासित कर देने की धमकी भी दी. पीड़ित नीलम वर्मा ने हरदोई के जिला अधिकारी अनुनय झा से पूरे मामले पर कड़ी कार्यवाही करने की रिक्वेस्ट सोशल मीडिया पर की है. स्कूल के अंदर अभिभावक को डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

कार्रवाई की उठ रही मांग

स्कूल की मनमानी और प्रिंसिपल के बर्ताव के खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो पर अंबुज शुक्ला लिखते हैं कि मांबाप होना अभिशाप हो गया है. अभिभावक के साथ स्कूल में अभद्रता करते हुए अपमानित करने वाली प्रिंसिपल पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. वहीं, इसके अलावा वीडियो पर अवधेश मिश्रा लिखते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से इस मामले पर कड़ी कार्यवाही करवाने की मांग करता हूं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply