Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। सैमसन सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने पहला चौका लगाते ही आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए और सुरेश रैना, केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।

संजू सैमसन ने 3555 गेंदों पर आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। वह सबसे कम गेंद पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। रैना ने 3620, राहुल ने 3688 और धोनी ने 3691 गेंद खेलने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सबसे कम गेंद पर 5000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 3288 गेंद पर पर यह उपलब्धि हासिल की थी। डेविड वॉर्नर ने 3554 गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की थी।
संजू सैमसन लय में नहीं दिखे
पिछले मैच में शतक जड़ने वाले संजू सैमसन शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ लय में नहीं दिख रहे थे। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में उन्हें काफी परेशान किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन से खाता खोला। उन्होंने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा को दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। हालांकि, रबाडा ने चौथे ओवर में तीसरी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। जोस बटलर ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका। सैमसन ने 15 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए।



