BollywoodIndia

एंटीलिया में हुआ रिहाना का जोरदार स्वागत, पॉप स्टार ने किया ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ डांस

Satya Report: पॉप स्टार और बिजनेसवुमेन रिहाना दो साल बाद भारत वापस आई हैं। पहली बार वह साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने इंडिया आई थीं। वहीं, अब उन्होंने अपना ब्यूटी प्रोडक्ट ‘फेंटी ब्यूटी पॉपअप’ लॉन्च किया। यह प्रोडक्ट उन्होंने रिलायंस के साथ पार्टनरशिप में भारत में लॉन्च किया है। बता दें कि यह प्रोडक्ट रिलायंस के टीरा ब्यूटी के जरिए ऑनलाइन और स्टोर में मिलेंगे।

एंटीलिया में हुआ रिहाना का जोरदार स्वागत, पॉप स्टार ने किया ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ डांस
एंटीलिया में हुआ रिहाना का जोरदार स्वागत, पॉप स्टार ने किया ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ डांस

प्रोडक्ट लॉन्च के बाद रविवार को अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके साथ आए लोगों को एंटीलिया में लंच के लिए बुलाया। इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया। इसके कई वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

रिहाना ने की मंदिर में आरती

पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिला कि रिहाना ने एंटीलिया के अंदर बने मंदिर में आरती की। वहीं, अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके मेहमानों पर फूलों की बारिश की, जिसे देखकर वह काफी खुश नजर आईं।

बता दें कि शनिवार शाम को रिहाना ने मुंबई में एक शानदार फेंटी ब्यूटी आफ्टरपार्टी होस्ट की। इस इवेंट में शहर के जानेमाने लोग शामिल हुए, जिनमें फैशन डिजाइनर, ब्यूटी क्रिएटर्स, बिजनेस जगत की हस्तियां और फिल्मी सितारे शामिल थे। ओरी, जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा ​​के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

अनंतराधिका की शादी में आई थीं भारत

बता दें कि रिहाना 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहली बार भारत आई थीं। उन्होंने वहां अपने हिट गाने, जैसे ‘वी फाउंड लव’, ‘वर्क’, ‘रूड बॉय’, ‘बिच बेटर हैव माई मनी’ और ‘अम्ब्रेला’ गाया था। परफॉर्मेंस के बीच में उन्होंने अंबानी परिवार को धन्यवाद भी दिया और कहा था, “मैं आज रात यहां अनंत और राधिका के सम्मान में आई हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद। आप दोनों का मिलन शुभ हो। आपको शुभकामनाएं, बधाई हो।”

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply