BollywoodIndia

‘हम मिलेनियल्स हैं, Gen Z बनने की जरूरत नहीं’, पति जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत ने किया रिएक्ट, अभिनेता ने मांगी माफी

Satya Report: बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को ‘सिचुएशनशिप’ करार दे दिया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।

‘हम मिलेनियल्स हैं, Gen Z बनने की जरूरत नहीं’, पति जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत ने किया रिएक्ट, अभिनेता ने मांगी माफी
‘हम मिलेनियल्स हैं, Gen Z बनने की जरूरत नहीं’, पति जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत ने किया रिएक्ट, अभिनेता ने मांगी माफी

कुछ लोगों ने कहा कि एक्टर शादी जैसे गंभीर रिश्ते को ‘सिचुएशनशिप’ कैसे कह सकते हैं। अब इस पर रकुल ने एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, जैकी भी माफी मांगते हुए नजर आए। इस वीडियो के बारे में जानने से पहले हम आपको जैकी का वो स्टेटमेंट बता देते हैं जो उन्होंने कहा था।

यह भी पढ़ें:

क्या था जैकी भगनानी का बयान?

‘जिंगाबाद’ को दिए एक इंटरव्यू में कपल अपनी बॉन्डिंग पर बात कर रहा था, तब जैकी ने अपनी शादी को परिभाषित करते हुए कहा, “रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह की ‘सिचुएशनशिप’ में हैं। बेशक, हम एकदूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं क्योंकि हम शादीशुदा हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी टॉपिक पर बात कर सकता हूं।”

सिर्फ इतना ही नहीं, जैकी भगनानी ने यहां तक कहा कि अगर उनकी कोई एक्स गर्लफ्रेंड भी कॉल करे, तो वह रकुल के सामने फोन स्पीकर पर रख देते हैं। उनके अनुसार, रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत ट्रांसपेरेंसी और भरोसा है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया ने उनके ‘सिचुएशनशिप’ वाले शब्द को बहस में बदल दिया।

रकुल ने शेयर किया वीडियो

अब मामला बढ़ता देख रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें अभिनेत्री ने कहा, “कितनी बार बोला है इसको कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी बनने की जरूरत नहीं है।” वहीं, दूसरी तरफ जैकी भगनानी कान पकड़ के माफी मांगते हुए नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था, जैसा लोगों ने समझ लिया। फिर रकुल ने कहा कि मुझे पता है, लेकिन दुनिया को नहीं पता।

दो तरीके से हुई थी रकुलजैकी की शादी

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी आनंद कारज और सिंधी रीतिरिवाजों से संपन्न हुई थी। दोनों ने लगभग तीन साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी, 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply