CricketIndia

अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल, ‘Obstructing the field’ के तहत आउट, ऋषभ पंत पर उठे सवाल; क्या है MCC का पूरा नियम?

Satya Report: आईपीएल 2026 के के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को एक अजीब तरह से आउट दिया गया। उनके विकेट के बाद ऋषभ पंत की खेल भावना पर भी सवाल उठे। हालांकि, क्रिकेट के नियम के मुताबिक उन्हें ‘Obstructing the field’ के तहत आउट दिया गया। मगर इस नियम को लेकर और इस विकेट पर सोशल मीडिया पर बवाल मचने लगा।

अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल, ‘Obstructing the field’ के तहत आउट, ऋषभ पंत पर उठे सवाल; क्या है MCC का पूरा नियम?
अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल, ‘Obstructing the field’ के तहत आउट, ऋषभ पंत पर उठे सवाल; क्या है MCC का पूरा नियम?

क्या है पूरा मामला?

केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने शॉट खेला और रन भागने का प्रयास किया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कैमरन ग्रीन ने उन्हें रोका और वापस किया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने थ्रो किया और जब पलटकर रघुवंशी वापस लौटे तो क्रीज पर बाहर होनो पर गेंद उनके शरीर में लगी। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और सीनियर खिलाड़ी शमी ने अपील करना शुरू कर दिया।

क्रिकेट नियम के मुताबिकको ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के हिसाब से आउट दिया गया। इस विकेट के बाद बल्लेबाज तो निराश दिखे ही साथ ही केकेआर के कोच अभिषेक नायर, सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शेन वॉटसन भी नाखुश दिखे। लंबे समय तक नायर को बाउंड्री के बाहर फोर्थ अंपायर से बहस करते हुए भी देखा गया।

क्या होता है ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ नियम?

ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड उसे कहते हैं जब एक बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालता है। यह बल्लेबाज द्वारा जानबूझकर किया गया हस्तक्षेप होता है और इसके अनुसार, किसी फील्डर को शारीरिक रूप से रोकना, गेंद की दिशा बदलना, या किसी फील्डर के थ्रो को स्टंप से टकराने से रोककर संभावित रनआउट को रोकना होता है। हालांकि, इस वाकिये में रघुवंशी की कोई गलती नजर नहीं आ रही थी। आईपीएल में चौथी बार ऐसा हुआ है।

𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳

Mixup. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀

Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb

— Star Sports April 26, 2026

IPL में ‘obstructing the field’ आउट होने वाले खिलाड़ी

  • 72 : युसुफ पठान vs PWI, Ranchi, 2013
  • 1 : अमित मिश्रा vs SRH, Vizag, 2019
  • 5 : रविंद्र जडेजा vs RR, Chennai, 2024
  • 9 : अंगकृष रघुवंशी vs LSG, Lucknow, 2026*

क्या कहता है MCC का पूरा नियम?

के नियमों के अनुसार ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड से आउट होने के नियम को 37 नंबर के लॉ में बताया गया है। एमसीसी के नियम 37.1 में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के बारे में बताया गया है। 37.1.1 के अनुसार, “कोई भी बल्लेबाज ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट होता है अगर वह गेंद को खेलने के बाद जानबूझ कर विपक्षी टीम के फील्डर्स के कार्य में बाधा पहुंचाया या अपने शब्दों और ऐक्शन से उनका ध्यान भटकाए।”

क्यों रघुवंशी को दिया गया आउट?

अंगकृष रघुवंशी का विकेट जिस तरह से गिरा साफ लग रहा था कि उन्होंने वापसी करते समय अपना ट्रैक बदला है। हालांकि, उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया इस पर भी कोई दो राय नहीं हैं। अगर उनका डायरेक्शन वापस भागने की दिशा में नहीं बदलता तो शायद वह बच जाते, लेकिन उनका रास्ता बदला और इस कारण उनके शरीर पर गेंद लगने के कारण थर्ड अंपायर ने आउट दिया। उन्होंने वापस लौटते समय फील्डर की तरफ देखने के बाद डायरेक्शन बदला था।

IPL 2026: CSK को मिली 5वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ की उम्मीद है बरकरार? पढ़ें समीकरण

आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की पांचवीं हार झेलनी पड़ी है। अब टीम के सिर्फ 6 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ की राह काफी कठिन नजर आ रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply