Satya Report: आईपीएल 2026 के की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहद खराब रही थी। मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर कोलकाता को बैकफुट पर ला दिया था और 73 रन पर ही छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने एक छोर संभाला और 53 गेंद पर नाबाद 81 रन की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया।

ने दिग्वेश राठी को आखिरी ओवर देकर मास्टरस्ट्रोक चलने की कोशिश की। मगर रिंकू ने उनका यह फैसला गलत साबित कर दिया और चार लगातार छक्के इस ओवर में ठोक दिए। 19 ओवर में केकेआर का स्कोर था 129 रन लेकिन आखिरी ओवर में 26 रन आए। रिंकू सिंह ने नाबाद 81 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 8वें विकेट के लिए सुनील नरेन के साथ उन्होंने 62 रन की नाबाद साझेदारी की।
केकेआर के लिए आईपीएल में यह 8वें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी थी। वहीं रिंकू का 81 रन का स्कोर नंबर 6 या उससे नीचे के बल्लेबाज का केकेआर के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले 2018 में आंद्रे रसेल ने सीएसके के खिलाफ 36 गेंद पर नाबाद 88 रन ठोके थे।
रिंकू सिंह के IPL में अनोखे आंकड़े
का वैसे तो यह आईपीएल में यह छठा अर्धशतक था लेकिन पहली पारी में पहला पचासा उन्होंने लगाया है। रिंकू ने अपनी 34वीं आईपीएल की पहली पारी में पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उनके पांचों अर्धशतक दूसरी पारी में ही आए थे। रिंकू ने आईपीएल के 66 मैचों की 58 पारियों में अभी तक 1314 रन बनाए हैं। इसमें से 380 रन उन्होंने 1920 ओवर में बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 33 छक्के जड़े हैं।
मोहसिन खान ने खोला IPL 2026 का पहला ‘पंजा’, KKR के खिलाफ बरपाया कहर; 5 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
आईपीएल 2026 के 38वें मैच में किसी गेंदबाज ने पहली बार फाइव विकेट हॉल लिया और यह कारनामा किया लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान ने। मोहसिन ने केकेआर के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।



