Trending

स्वाद के साथ रखना है खुद को हाइड्रेट, इस गर्मी बनाकर पिएं आम के ये 5 टेस्टी ड्रिंक

Satya Report: गर्मी के मौसम में आम का सेवन कई तरह से किया जाता है। लोग इसे सीधे काटकर, शेक, जूस, स्मूदी और ठंडे ड्रिंक्स बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। इसके अलावा आमरस, मैंगो लस्सी, आइसक्रीम, कुल्फी और अलगअलग तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं। कच्चे आम का इस्तेमाल पन्ना, चटनी और अचार बनाने में किया जाता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही शरीर को लू से बचाने में और हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इस गर्मी आप पांच तरह के आम से बने ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। यहां पर आम ड्रिंक्स के बनाने की सामग्री और आसान विधि बताई गई है।

स्वाद के साथ रखना है खुद को हाइड्रेट, इस गर्मी बनाकर पिएं आम के ये 5 टेस्टी ड्रिंक
स्वाद के साथ रखना है खुद को हाइड्रेट, इस गर्मी बनाकर पिएं आम के ये 5 टेस्टी ड्रिंक

1 मैंगो कोकोनट ड्रिंक
सामग्री

1 कप आम का गूदा
1 कप पतला नारियल दूध
आधा कप ठंडा पानी
1 बड़ा चम्मच शहद
बर्फ

बनाने की विधि
एक बाउल में नारियल दूध, आम का गूदा और शहद को अच्छी तरह फेंट लें। जरूरत के अनुसार ठंडा पानी डालकर गाढ़ापन बना लें। गिलास में बर्फ डालें और तैयार ड्रिंक उसमें डालकर सर्व करें।

2 स्पार्कलिंग मैंगो लेमोनेड
सामग्री

आधा कप आम की प्यूरी
2 नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच शुगर सिरप
स्पार्कलिंग वॉटर
बर्फ

बनाने की विधि
एक लंबे गिलास में आम की प्यूरी, नींबू का रस और शुगर सिरप डालें। ऊपर से स्पार्कलिंग वॉटर डालकर मिलाएं। अब बर्फ डालकर और नींबू का स्लाइस लगाकर सर्व करें।

3 मैंगो आइस्ड टी
सामग्री

2 टी बैग
1 कप गरम पानी
आधा कप आम की प्यूरी
1 बड़ा चम्मच चीनी
बर्फ
नींबू का स्लाइस

बनाने की विधि
सबसे पहले चाय को गरम पानी में डालकर तैयार करें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसमें आम की प्यूरी और चीनी मिलाएं। गिलास में बर्फ डालें, ऊपर से मिश्रण डालें और नींबू के स्लाइस से सजाकर सर्व करें।

  1. क्लासिक मैंगो लस्सी
    सामग्री

    1 कप पके आम का गूदा
    आधा कप ठंडी दही
    1/4 कप दूध या पानी
    23 चम्मच चीनी या शहद
    एक चुटकी इलायची पाउडर
    बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि
आम का गूदा, दही, दूध या पानी और चीनी को मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। इसमें एक चुटकी इलायची और बर्फ के टुकड़े डालें। अब ठंडाठंडा मैंगो लस्सी ठंडाठंडा सर्व करें। चाहें तो ऊपर से केसर या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

5 मैंगो मिंट कूलर
सामग्री

1 कप पके आम के टुकड़े
2 बड़े चम्मच पुदीने के पत्ते
1 नींबू का रस
12 चम्मच चीनी
आधा कप ठंडा पानी या सोडा
बर्फ

बनाने की विधि
आम, पुदीना, नींबू का रस और चीनी मिलाकर हल्की प्यूरी बना लें। इसे एक गिलास में डालें और ऊपर से पानी या सोडा डाल दें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

इस गर्मी किसी भी दिन इनमें से कोई भी ड्रिंक आप घर पर ट्राई कर सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही ये बड़े से लेकर बच्चों को भी पसंद आएंगे।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply