Satya Report: Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में अब तक सभी टीमें अपने आधे मैच खेल चुके हैं, जिसके बाद अब प्लेऑफ का समीकरण भी साफ होता दिखाई दे रहा है. आईपीएल 2026 के आधे सीजन के बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप पर बनी हुई हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंटस , केकेआर और मुंबई इंडियंस की हालत बेहद खराब है.

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल की सबसे सफल टीम कहा जाता है, लेकिन पिछले 5 सालों में टीम एक भी फाइनल नही जीत सकी है. मुंबई इंडियंस ने अपना अंतिम आईपीएल 2020 में जीता था. ये सभी ख़िताब फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है.
Hardik Pandya की कप्तानी में कैसा रहा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन पंजाब किंग्स से हारकर बाहर हो गई.
अब आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम अपने 7 मैच खेल चुकी है, इस दौरान उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस को इस सीजन में 7 मैच और खेलने हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें हर मैच में जीत हासिल करना होगा.
हार्दिक पंड्या की होगी कप्तानी से छुट्टी?
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाने की मांग तेज हो गई है. भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने खराब फॉर्म की वजह से इस रेस से बाहर हो चुके हैं, वहीं रोहित शर्मा अब दोबरा कप्तान नही बनेंगे, ऐसे में टीम के पास तिलक वर्मा का एक विकल्प शेष है.
हालांकि वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बीच सीजन हार्दिक पंड्या की जगह मुंबई इंडियंस की टीम तिलक वर्मा को कप्तान बना सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी बीच आईपीएल सीजन ऐसा बिलकुल भी नही करने वाली है, मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाकर अगले सीजन के लिए तिलक वर्मा को अपना कप्तान बना सकती है, लेकिन इस सीजन हार्दिक पंड्या ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रहने वाले हैं.



