Business

Railway आज यहां चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज, जानें किस क्लास के लगे हैं कोच

Satya Report: उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए भारतीय रेल ने आज, 27 अप्रैल को लखनऊ और मुरादाबाद के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों के जरिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो ट्रेन का पूरा टाइमटेबल, रास्ते में पड़ने वाले स्टॉपेज और कोच की श्रेणी की जानकारी पहले जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Railway आज यहां चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज, जानें किस क्लास के लगे हैं कोच
Railway आज यहां चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और स्टॉपेज, जानें किस क्लास के लगे हैं कोच

ट्रेन संख्या 04352/04351

ट्रेन संख्या 04352 मुरादाबाद जंक्शन से 13:15 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 19:35 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04351 लखनऊ से 20:50 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन 05:30 बजे पहुंचेगी।
संचालन तिथि: दोनों ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।
कहांकहां है स्टॉपेज: रामपुर जंक्शन, मिलक, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन।
कोच कैटेगरी: सामान्य कोच।

ट्रेन संख्या 04354/04353

ट्रेन संख्या 04354 मुरादाबाद जंक्शन से 08:40 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 17:55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04353 लखनऊ से 23:20 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन 01:20 बजे पहुंचेगी।
संचालन तिथि: 04354 ट्रेन 27 अप्रैल 2026 तक, जबकि 04353 ट्रेन 27 और 28 अप्रैल 2026 को चलेगी।
ठहराव: रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई।
श्रेणी: सामान्य कोच।

ये भी जान लीजिए

ऑपरेशनल कारणों से गाजियाबाद जंक्शन–मुरादाबाद जंक्शन–गाजियाबाद जंक्शन के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 04422/04421 को 26 और 27 अप्रैल 2026 को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि मार्ग, ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply