Satya Report: Toilet Ad Space Marketing: जिंदगी में जब कोई रास्ता नहीं दिखता, तो लोग हार मान लेते हैं. लेकिन फिलाडेल्फिया के निक ग्रीनावाल्ट ने हार मानने के बजाय कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुनिया दंग रह गई. बेरोजगारी के दौर में निक ने एक बेहद अजीबोगरीब आईडिया सोचा और अपने घर के टॉयलेट को ही विज्ञापन बेचने का जरिया बना लिया. आज उनके इस ‘टॉयलेट मार्केटिंग’ स्टंट के पीछे बड़ीबड़ी कंपनियां कतार में खड़ी हैं.

कैसे शुरू हुआ यह अनोखा आईडिया?
निक ने अपने सोशल मीडिया बायो में लिखा था, ‘अनएम्प्लॉयड फाइनल बॉस’. उनका लक्ष्य अपने टॉयलेट से 1 मिलियन डॉलर कमाना था. उन्होंने टॉयलेट सीट और आसपास की जगहों को ब्रांड्स के लिए विज्ञापन स्पेस के तौर पर बेचना शुरू किया. देखते ही देखते Clorox, PineSol, MiraLAX और Dr Squatch जैसे नामी ब्रांड्स ने उनके टॉयलेट में जगह बुक कर ली. यहां तक कि क्रिप्टो कंपनी MoonPay ने भी इसे एक शानदार मार्केटिंग मूव माना.
मार्केटिंग का ‘सस्ता और सुपरहिट’ तरीका
मूनपे जैसी कंपनी ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि उनके पूरे सालाना मार्केटिंग बजट का सिर्फ 0.05% खर्च करके उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. उन्होंने बताया कि टॉयलेट पर विज्ञापन चलाने के 24 घंटों के भीतर ही उन्हें लाखों व्यूज मिले और हजारों नए फॉलोअर्स भी जुड़े. निक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. उनके एक वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि दूसरे वीडियो को करीब 13 मिलियन व्यूज मिले हैं. लोग उनकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे हैं.
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि आप उन सभी क्रिएटिव लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. निक का यह स्टंट सिर्फ पैसा कमाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दुनिया को यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है.
अब लोग निक को सलाह दे रहे हैं कि वे इस मजेदार पल को एक लंबे करियर में बदलें. कुछ लोगों ने उन्हें ‘प्रोजेक्शन मैपिंग’ का चेहरा बनने की सलाह दी है. हालांकि निक ने इसे एक जोक के रूप में शुरू किया था, लेकिन आज यह उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है. उनका टॉयलेट अब महज एक टॉयलेट नहीं बल्कि एक ऐसा मंच है, जहां दुनिया के बड़ेबड़े ब्रांड्स अपनी मार्केटिंग का भविष्य देख रहे हैं.



