Satya Report: गर्मियों के मौसम में जैसेजैसे तापमान बढ़ता है, वैसेवैसे कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी काफी बढ़ जाता है। तेज धूप और उमस भरे मौसम में राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी लगवाना पसंद करते हैं। एक समय था जब एसी को लग्जरी आइटम माना जाता था, लेकिन अब बढ़ती गर्मी के चलते यह एक जरूरी उपकरण बन चुका है। खासकर शहरों में, जहां तापमान के साथसाथ ह्यूमिडिटी भी ज्यादा होती है।

हालांकि, एसी खरीदते समय लोग अक्सर कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं, क्योंकि बाजार में इसके कई प्रकार और मॉडल उपलब्ध हैं। विंडो एसी, स्प्लिट एसी और इन्वर्टर एसी जैसे अलगअलग विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से सही चुनाव करना आसान नहीं होता। ऐसे में केवल एसी का ब्रांड या कीमत देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि कई तकनीकी पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
एसी की क्षमता यानी टन का सही चयन करना बेहद जरूरी है, जो आपके कमरे के आकार पर निर्भर करता है। छोटा कमरा है तो कम टन वाला एसी ठीक रहेगा, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा टन वाला एसी जरूरी होता है। इसके अलावा , एसी की कॉपर या एल्युमिनियम क्वायल पर भी ध्यान देना जरूरी होती है। क्योंकि, कूलिंग में ये अहम भूमिका निभाते हैं।
1 कैसे पता करें कितने टन की जरूरत है
एसी कितने टन का लेना चाहिए, यह पूरी तरह आपके कमरे के साइज, लोकेशन और गर्मी के असर पर निर्भर करता है। इसका सबसे आसान तरीका है कमरे के साइज के अनुसार लें।
अगर आपका छोटा कमरा का है तो 1 टन का एसी ले सकते हैं।
अगर कमरा मध्यम का है तो 1.5 टन का एसी खरीद सकते हैं।
बड़े कमरे के लिए हमेशा 2 टन का एसी सही होता है।
वहीं, अगर आपका कमरा सबसे ऊपर है तो जितने भी टन का एसी ले रहे हैं उसमें 0.5 टन और बढ़ा लें। क्योंकि, छत बहुत गर्म होती है और कमरे में ज्यादा गर्मी आती है। ऐसे में ज्यादा टन का एसी बेहतर तरीके से कूलिंग करता है।
2 क्वायल कौन सा होना चाहिए
क्वायल एसी का बेहद ही महत्वपूर्ण पार्ट होता है, यही ठंडी हवा बनाने में सबसे बड़ा रोल निभाता है। यह गर्मी को बाहर निकालकर कमरे को ठंडा करता है।
मुख्य रूप से दो तरह के क्वायल आते हैं कॉपर क्वायल और एल्युमिनियम क्वायल। इन दोनों में कॉपर क्वायल को ज्यादा बेहतर माना जाता है। ये इसमें गर्मी को निकालने की क्षमता अधिक होती है, जिसके चलते कमरा ज्यादा ठंडा करता है। यह ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है। वहीं, खराब होने पर ये रिपेयर भी हो सकता है। साथ ही हाई टेम्परेचर में भी बेहतर तरीके से काम करता है। हालांकि, कॉपर क्वायल वाले एसी की कीमत थोड़ी अधिक होती है। अगर आपके इलाके में ज्यादा गर्मी पड़ती है तो कॉपर क्वायल वाला एसी लेना चाहिए।
3 एल्यूमिनियम क्वायल
कॉपर के मुकाबले एल्यूमिनियम क्वायल की कीमत कम होती है और वजन हल्का होता है। हालांकि, इससे कूलिंग की क्षमता थोड़ी कम हो सकती है। खराब होने पर इसे रिपेयर करना थोड़ा मुश्किल होता है, जिसके चलते अक्सर बदली पड़ती है।
4 कितने स्टार रेटिंग वाली एसी खरीदे
एसी खरीदते वक्त स्टार रेटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। 3 स्टार, 4 स्टार, 5 स्टार रेटिंग बिजली खपत को दर्शाती हैं। 5 स्टार एसी कम बिजली खर्च करता है। अगर रोज 6 से 8 घंटे एसी चलाते हैं, तो 5 स्टार बेहतर माना जाता है।
5 इनवर्टर और नॉन इनवर्टर एसी
नॉन इनवर्टर एसी के मुकाबले इनवर्टर एसी में बिजली की बचत थोड़ी ज्यादा होती है। इसके साथ ही तापमान भी स्थिर रहता है। वहीं, बड़े रूम के लिए स्प्लिट एसी और छोटे कमरे के लिए विंडो एसी उपयुक्त माना जाता है।



