Satya Report: Shukra Shani Yuti: ज्योतिष शास्त्र में सप्तांक या सप्तांश योग बड़ा महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब राशि चक्र के 360 डिग्री को सात समान भागों में विभाजित किया जाता है, तो लगभग 51.26 डिग्री का जो कोण बनता है, उसे सप्तांक या सप्तांश योग कहा जाता है।

सप्तांक या सप्तांश योग अत्यंत प्रभावशाली
इसे ज्योतिष में एक रहस्यमयी और अत्यंत प्रभावशाली योग माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन और भाग्य के नए द्वार खोलने की क्षमता रखता है। मान्यता है कि यह योग व्यक्ति को अपने वास्तविक लक्ष्य और उद्देश्य की ओर अग्रसर करता है।
24 अप्रैल से शुरु है यह विशेष सप्तांक योग
ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष 24 अप्रैल को के संयोग से यह विशेष सप्तांक योग बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और लाभ लेकर आ सकता है।
किन 3 राशियों के लिए यह योग अत्यंत शुभ
-
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , वृषभ राशि के लिए यह सप्तांक योग शुभ रहने वाला है। अचानक धन लाभ और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में स्थिरता आएगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
निवेश से फायदा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही पारिवारिक और में भी सुखशांति बनी रहेगी।
-
तुला राशि
अगर दूसरी राशि तुला राशि की बात की करें तो तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्तांक योग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे तथा कोई पुराना रुका हुआ कार्य या प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और घरपरिवार में सुखशांति का माहौल बनेगा। सामाजिक स्तर पर मानसम्मान में वृद्धि होगी और अचानक कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
-
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह सप्तांक योग मेहनत का पूरा फल देने वाला समय माना जा रहा है। लंबे समय से जो कार्य अटके हुए थे, वे अब गति पकड़कर पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक रूप से धन संचय में वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस मजबूत होने के योग बन रहे हैं।
करियर में प्रगति के संकेत हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यह समय जीवन में स्थिरता, संतुलन और प्रगति लेकर आने वाला साबित हो सकता है।



