Satya Report: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का बेहद खास ध्यान रखना पड़ता है।क्योंकि खानपान में ज़रा सी लापरवाही भी ब्लड शुगर का लेवल को बढ़ा सकती है। कई लोग सोचते हैं कि फल मीठे होते हैं, इसलिए डायबिटीज में इन्हें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है। फल शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं, इसलिए सही मात्रा और सही चुनाव के साथ इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है। जरूरत सिर्फ इस बात की है कि कौन से फल फायदेमंद हैं और किन फलों से दूरी बनानी चाहिए।

डायबिटीज के मरीज कौन से फल खा सकते हैं?
सेब, नाशपाती, जामुन, अमरूद, पपीता, संतरा, मौसंबी, कीवी और बेरीज जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है, इसलिए इनका सीमित मात्रा में सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है
कौन से फल कम मात्रा में खाएं या सावधानी रखें?
डायबिटीज के मरीजों को आम, केला, अंगूर, अनानास, चीकू और लीची जैसे फलों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन फलों में प्राकृतिक शुगर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।इन फलों के साथ साथ डिब्बाबंद सिरप वाले फल, बहुत ज़्यादा मीठे फलों के जूस, ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, खजूर और प्रोसेस्ड फ्रूट स्मूदी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
क्या है फल खाने का सही तरीका?
फल हमेशा पूरा खाएं, जूस बनाकर नहीं पिएं। एक बार में ज्यादा मात्रा न लें। सुबह या स्नैक टाइम में खाना बेहतर माना जाता है। फल खाने के बाद ब्लड शुगर मॉनिटर करें। हर व्यक्ति की बॉडी अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है, इसलिए डायबिटीज मरीज अपनी दवा, शुगर लेवल और डॉक्टर की सलाह के अनुसार फल चुनें। सही मात्रा में सही फल खाने से सेहत को फायदा मिल सकता है।
|
|
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है



