DharamIndia

Bhaum Pradosh Upay: भौम प्रदोष के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय, कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा

Satya Report: Bhaum Pradosh Upay: मंगलवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि  प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत पड़ता है। प्रदोष व्रत सप्ताह के जिस दिन पड़ता है उसका नाम भी उसी दिन के हिसाब से रखा जाता है। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस दिन को कर्ज उतारने के लिए बड़ा ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन मंगल से संबंधित चीजें गुड़, मसूर की दाल, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करने से सौ गौ दान के समान फल मिलता है। इसके अलावा भौम प्रदोष के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त समस्याओं का समाधान भी निकल जाता है। तो आइए जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन क्या उपाय करना चाहिए।

Bhaum Pradosh Upay: भौम प्रदोष के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय, कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा
Bhaum Pradosh Upay: भौम प्रदोष के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय, कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा

अगर आप अपने बड़े भाई के साथ रिश्ते में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको दो पत्थर के टुकड़े लेकर उन्हें लाल रंग से रंगना चाहिए और अपने भाई के हाथ से छुआना चाहिए। अब उनमें से एक पत्थर को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर को संभालकर हमेशा अपने पास रखें।

अगर आप कर्ज के बोझ तले फंसे हैं और उससे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष भौम प्रदोष व्रत के दिन आपको लेनदार को ज्यादा ना सही, लेकिन कुछ राशि, चाहें तो एक रुपया ही जरूर लौटाना चाहिए और अगली किश्त भी जब तैयार हो, तो मंगलवार के दिन ही चुकाएं।

अगर आपके ऊपर अब तक कभी भी कर्ज लेने की नौबत नहीं आई है और आप चाहते हैं कि आगे भी आपके ऊपर ऐसी कोई नौबत ना आये, तो इसके लिए भौम प्रदोष के दिन आपको आसन पर बैठकर, हाथ जोड़कर ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ करना चाहिए।

आपको बता दूं कि शरीर में नाभि के आसपास का क्षेत्र मंगल का होता है। अतः अगर आपकी नाभि के आसपास किसी प्रकार की परेशानी बनी रहती है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको 900 ग्राम मसूर की दाल लेकर अपनी नाभि से छुआकर दान करनी चाहिए।

अगर आप और आपके जीवनसाथी के बीच पॉजिटिव ऊष्मा खत्म होती जा रही है और कड़वाहट अपनी जगह बनाती जा रही है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको बहते पानी में 11 रेवड़ियां या बताशे प्रवाहित करनी चाहिए।

अगर आपकी संतान के जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ‘ॐ भूमि पुत्राय नमः।’

अगर आपके जोड़ों में परेशानी बनी रहती है या आपके शरीर में रक्त की कमी रहती है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको जरूरतमंदों को तन्दूर में लगी मीठी रोटी बांटनी
चाहिए।

अगर आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा है तो भौम प्रदोष के दिन आपको एक सूखा नारियल लेकर, उस पर केसरिया सिंदूर से तिलक लगाकर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाना चाहिए।

अगर आप अपनी ताकत का लोहा मनवाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में चमेली
के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब मंगल ही मंगल हो तो इसके लिए भौम प्रदोष के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ‘ॐ मंगलाय नमः।’

अगर आप अच्छे लोगों के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको हनुमान मंदिर जाकर शहद की शीशी भेंट करनी चाहिए और हनुमान जी के दाहिने पैर से सिन्दूर लेकर अपने माथे पर लगाना चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply