Satya Report: IND vs SA 5th T20I: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ ही समाप्त हो गया है। 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार कप्तानी पारी खेली और नाबाद लौटी। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 96 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े। टीम इंडिया की ओर से रेणुका सिंह, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 22 विकेट चटकाने का कमाल किया।

साउथ अफ्रीका के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज 41 से अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग में खेले गए चौथे मैच में 14 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम को हराते हुए इस दौरे पर अपनी पहली जीत हासिल की थी। हालांकि, पहले 3 मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया था।



