CricketIndia

4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी

Satya Report: Josh Hazlewood: आईपीएल 2026 की टीम ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइन को ध्वस्त कर दिया. आरसीबी ने पहले 4 ओवरों में ही दिल्ली कैपिटल्स के 6 बल्लेबाजों को सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी.

4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी
4 विकेट लेने के बावजूद खुश नही हैं जोश हेजलवुड, प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जताई इस बात से नाराजगी

आरसीबी की टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की. इन दोनों गेंदबाजों ने पहले 4 ओवरों में ही आरसीबी को मैच जीता दिया था, इसके बाद मैच सिर्फ औपचारिकता मात्र रह गया था. मैच के बाद जोश हेजलवुड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

Josh Hazlewood ने इन्हें समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच

जोश हेजलवुड ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइन अप को शुरुआत में ही उखाड़ कर रख दिया. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने 2 बल्लेबाजों को 2 गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई, वहीं पहले 3 ओवरों में उन्होंने 3 विकेट झटका, जबकि चौथे ओवर में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया.

जोश हेजलवुड के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी की. भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटके. जोश हेजलवुड ने उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय देते हुए कहा कि

“शायद 500 से ज़्यादा रन बनाने के बाद मैदान पर उतरना, ऐसी उम्मीद नहीं होती. मैंने बस भुवी का अनुसरण किया. पहले छह ओवरों में थोड़ी मदद मिली. गेंद थोड़ी ऊपरनीचे हो रही थी. गेंद नरम होते ही स्थिर हो गई. आप चाहते हैं कि बल्लेबाज़ V शेप में शॉट लगाए, लेकिन मुझे लगा कि विकेट के उस हिस्से में कुछ है, फिर मैंने पिच पर शॉट लगाने का सोचा. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी, यह देखकर अच्छा लगा.”

प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए जोश हेजलवुड ने इस बात को लेकर जताई नाराजगी

जॉस हेजलवुड को 4 विकेट मिले, लेकिन उन्हें 4 ओवर पुरे न डालने का मलाल है. जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“चार ओवर फेंककर मैदान से बाहर निकलना अच्छा होता , लेकिन हम हर तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले साल विदेशी मैचों में हमने परिस्थितियों का अच्छा आकलन किया था, अब टूर्नामेंट के सही समय पर हम अपनी लय में आ रहे हैं.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply