Satya Report: Money Plant Water Remedy: मनी प्लांट घरों में लगाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय और शुभ पौधा माना जाता है। यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि वास्तु के हिसाब से भी सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है। इसी वजह से लोग इसे घरों के साथसाथ ऑफिस, दुकानों और होटलों में भी लगाते है।

अगर आपके घर में मनी प्लांट हैं तो आज ही वास्तु का ये उपाय करें। इससे ना सिर्फ घर में बरकत आएगी बल्कि सारी नेगेटिव एनर्जी आपसे दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आपको मनी प्लांट के पानी में एक चीज मिलानी है।
वास्तु शास्त्र का सुपरहीरो है मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी पावरफुल बताया गया है। दिखने में सिंपल सा ये पौधा ना सिर्फ घर की सुंदरता में चार चांद लगाता है बल्कि सुखसमृद्धि भी लेकर आता है। इसे पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है। इसकी मौजूदगी से पैसों की दिक्कत खत्म होती है और घर का माहौल भी शांत रहता है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके घर में मनी प्लांट है तो उसके पानी में थोड़ा सा दूध मिला दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये छोटा सा उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है क्योंकि इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इस उपाय से आप पर बरसेगी और फिर घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
इस दिशा में ना रखें मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर को गलत दिशा में रख दिया जाए तो ये नेगेटिव असर भी डाल सकता है। नियम के हिसाब से इसे कभी भी उत्तरपूर्व दिशा में ना रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की दिक्कत बढ़ सकती है।
पानी में दूध मिलाने का सही तरीका
अब जान लेते हैं कि मनी प्लांट वाला ये उपाय कैसे करना है? जब आप हफ्ते भर में मनी प्लांट का पानी बदलते हैं या पानी डालते हैं तो उसमें 12 चम्मच दूध भी मिला दें। यहां पर ध्यान ये रखना है कि पानी में दूध ज्यादा नहीं मिलाना है। ये ना सोचें कि ज्यादा दूध मिलाने से बरकत उतने ही गुना बढ़ेगा। इससे आपका पौधा ही खराब हो जाएगा। इस वजह से पानी में दूध सिर्फ 1 या 2 चम्मच ही डालें।



