Satya Report: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से इमारत की नौ से 11 मंजिल पर स्थित कई फ्लैट्स जलकर राख हो गए। इस समय आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि आग सबसे पहले 9वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी और कुछ ही समय में अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। आग किस वजह से लगी, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
के चीफ फायर ऑफिसर राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि आग लगने की वजह से फ्लैट्स में कुछ लोग फंसे हुए थे, उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि सात फ्लैट्स में आग लगी, ये सभी 9वीं से 11वीं मंजिल पर स्थित हैं। इन फ्लैट्स में से कुछ फ्लैट बंद थे और कुछ खुले थे। दरवाजे तोड़ते हुए कई मशक्कत करते हुए आग को बुझाया जा रहा है।
राहुल कुमार ने बताया कि आग को पूरी तरह से कवर कर लिया गया है। दमकल की 17 से ज्यादा गाड़ियां, हाइड्रोलिक और SDRF की, सिविल डिफेंस की, नोएडा CFO और गाजियाबाद की पूरी टीम घटना स्थल पर मौजूद है। हमने आग को पूरी तरह काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सात फ्लैट्स में आग लगी थी, कुछ में पूरी तरह आग लगी थी, कुछ खाली थे, कुछ में आंशिक रूप से आग लगी है।
दसवीं मंजिल पर फंसा था मरीज
दसवीं मंजिल पर फंसे वेंटिलेटर आश्रित एक मरीज के रेस्क्यू में देरी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो ऑक्सीजन पर थे, दमकल को जैसी ही सूचना मिली, उनको ऑक्सीजन सिलेंडर सहित रेसक्यू किया गया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस के साथ जांच करेगा अग्निशमन विभाग
एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सुबह नौ बजे के करीब 9वीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटना स्थल पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह पता लगाने के लिए अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जांच करेंगी। दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी के चोट लगने या मौत की खबर नहीं है।
तस्वीरें में देखें: गाजियाबाद के कनावनी गांव की झुग्गियां जलकर राख, 10 किमी दूर तक दिखीं लपटें
गाजियाबाद के कनावनी गांव में कुछ दिन पहले भीषण आग लगने से झुग्गी बस्ती में तबाही मच गई। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने कुछ ही मिनटों में सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। ।



