अभिनेता सोहम शाह की सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ का सीक्वल आने वाला है। मेकर्स ने ‘तुम्बाड 2’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इसने लोगों की बेताबी बढ़ा दी है।
रिलीज डेट का हुआ ऐलान

‘तुम्बाड’ साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे भारत की सबसे डरावनी और बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है। अब सोहम शाह ने इसके सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि लालच की यह कहानी अब और भी आगे बढ़ेगी।
नए निर्देशक और नवाजुद्दीन की एंट्री
इस बार फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म को पहले से भी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी पुरानी डरावनी कहानी और माहौल को बरकरार रखा जाएगा। फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि ‘तुम्बाड 2’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।



