BusinessIndia

Bank holidays in May 2026: मई में किस शहर में कौन सी तारीख को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Satya Report: अगर मई 2026 में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान है, तो आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि अलगअलग राज्यों में बैंक की छुट्टियों का शेड्यूल किस तरह का रहने वाला है? मई के महीने में कई क्षेत्रीय छुट्टियां होंगी. हालांकि पूरे देश में बैंक सभी दिनों पर बंद नहीं रहेंगे, फिर भी कुछ खास छुट्टियों की वजह से कुछ जगहों पर बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है. ध्यान देने वाली बात तो ये है कि सभी शेड्यूल और नॉनशेड्यूल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे मनाते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मई के महीने में किस शहर में कौन सी तारीख को अवकाश रह​ने वाला है.

Bank holidays in May 2026: मई में किस शहर में कौन सी तारीख को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
Bank holidays in May 2026: मई में किस शहर में कौन सी तारीख को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

मई 2026 में बैंक की छुट्टियां

राज्य के हिसाब से, महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मई दिवस , पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती, रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, राज्य दिवस, काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्मदिन, ईदउलअजहा /ईदउलजुहा, बकरी ईद के मौकों पर बैंक बंद रहेंगे.

  1. 1 मई 2026 को बैंक की छुट्टी: गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, नागालैंड और मेघालय में बैंक खुले रहेंगे. महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मई दिवस और पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती जैसे मौकों पर 1 मई 2026 को इन राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी.
  2. 3 मई को अवकाश: इस रविवार है और पूरे देश में रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है.
  3. 9 मई 2026 को बैंक की छुट्टी: 9 मई 2026 को रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन मनाने के लिए पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. वैसे 9 मई को दूसरा शनिवार है. इस मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.
  4. 10 मई को अवकाश: इस रविवार है और पूरे देश में रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है.
  5. 16 मई 2026 को बैंक की छुट्टी: 16 मई 2026 को राज्य दिवस मनाने के लिए सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
  6. 17 मई को अवकाश: इस रविवार है और पूरे देश में रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है.
  7. 23 मई को अवकाश: इस दिन चौथा शनिवार है और पूरे देश में चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है.
  8. 24 मई को अवकाश: इस रविवार है और पूरे देश में रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है.
  9. 26 मई 2026 को बैंक की छुट्टी: 26 मई 2026 को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन मनाने के लिए त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
  10. 27 मई 2026 को बैंक की छुट्टी: त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, कानपुर, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे. महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और बिहार में बैंक बंद नहीं रहेंगे. अन्य राज्यों में ईदउलअजहा /ईदउलज़ुहा मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे.
  11. 28 मई, 2026 को बैंक अवकाश: 28 मई, 2026 को बकरी ईद मनाने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, गोवा और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
  12. 31 मई को अवकाश: इस रविवार है और पूरे देश में रविवार को बैंकों का अवकाश रहता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply