IndiaUttar Pradesh

UP News: DJ की तेज धुन बनी 140 मुर्गियों की मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस…

Satya Report: Sultanpur: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज ने बड़ा नुकसान कर दिया। दरियापुर गांव में 25 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

UP News: DJ की तेज धुन बनी 140 मुर्गियों की मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस…
UP News: DJ की तेज धुन बनी 140 मुर्गियों की मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस…

जानकारी के अनुसार, बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिसकी गूंज पास ही स्थित एक पोल्ट्री फार्म तक पहुंची। इसी पोल्ट्री फार्म में करीब 140 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई, जिससे पशुपालक और ग्रामीण दोनों ही हैरान रह गए।

बता दें, घटना के बाद पोल्ट्री फार्म मालिक ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाने के उपनिरीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक कंपन महसूस किया गया। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज के कारण मुर्गियों की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मुर्गियों की मौत का वास्तविक कारण क्या था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या डीजे की तेज आवाज ही इस घटना का मुख्य कारण है या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है।

इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में तेज डीजे के उपयोग और ध्वनि प्रदूषण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply