CricketIndia

रियान पराग से सफाई मांगेगा बीसीसीआई, कहा- जवाब पर तय होगी कार्रवाई

Satya Report: शंकर नारायण। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के वायरल वीडियो पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की प्रतिक्रिया समाने आई है। बोर्ड ने कहा है कि वह रियान से सफाई मांगेगा और उसके आधार पर कार्रवाई करेगा। मामला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को मुलनपुर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का है।

रियान पराग से सफाई मांगेगा बीसीसीआई, कहा- जवाब पर तय होगी कार्रवाई
रियान पराग से सफाई मांगेगा बीसीसीआई, कहा- जवाब पर तय होगी कार्रवाई

रियान लाइव मैच के दौरान कैमरे पर पीते दिखे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस होने लगी। इस घटना ने अब बीसीसीआई का ध्यान खींचा है और बोर्ड के एक पदाधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आगे कोई भी कार्रवाई से पहले पराग से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले पर रियान से जवाब मांगेंगे क्योंकि वेपिंग की इजाजत नहीं है। उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा।’

मामले की आंतरिक जांच

माना जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के 223 रन के चेज के दौरान पराग के आउट होने के तुरंत बाद ली गई थी। हालांकि, अभी तक सजा पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कई रिपोर्ट बताती हैं कि मामले की आंतरिक जांच चल रही है। आईपीएल 2026 में 24 साल के इस खिलाड़ी का अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 9 मैचों में उन्होंने 14.63 के औसत और 124.47 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं।

संजू की जगह कप्तान बने रियान

संजू सैमसन को रविंद्र जडेजा और सैम करन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड करने के बाद पराग ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर उनकी जगह ली। नवंबर 2024 में मेगा ऑक्शन से पहले वह फ्रैंचाइजी के पांच रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक थे।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा दूसरा विवाद

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा यह दूसरा विवाद है। इस सीजन की शुरुआत में फ्रैंचाइजी मैनेजर रविंदर ‘रोमी’ भिंडर गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान फोन इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। बाद में बीसीसीआई की एंटीकरप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट ने उन्हें चेतावनी और 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ बरी कर दिया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply