
Satya Report:
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड ने खराब फॉर्म से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज का भी कभीकभी दिन खराब हो सकता है या उनका सीजन अच्छा नहीं जा सकता। उन्होंने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने की अपील की है। बता दें कि, बुमराह ने आईपीएल के इतिहास में अपना तीसरा सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल डाला।



