CricketIndia

​आईपीएल में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेल पाएगा, एक महीने के लिए बाहर

Satya Report: आईपीएल के बीच बीच में खिलाड़ी चोटिल भी हो रहे हैं। ये टूर्नामेंट इतना लंबा होता है कि किसी ना किसी मैच में प्लेयर को थोड़ी बहुत चोट लग ही जाती है। अब एक और खिलाड़ी चो​टिल हो गया है। आईपीएल से तो वो पहले ही बाहर हो गया था, अब खबर है कि इंटरनेशनल मुकाबले भी नहीं खेल पाएगा। कहा जा रहा है कि कम से कम एक महीने के लिए अब खिलाड़ी मैदान से दूर रहेगा। ये हैं मिचेल सेंटनर, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। 

​आईपीएल में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेल पाएगा, एक महीने के लिए बाहर
​आईपीएल में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेल पाएगा, एक महीने के लिए बाहर

न्यूजीलैंड के कप्तान हैं मिचेल सेंटनर, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे आईपीएल

मिचेल सेंटनर वनडे और टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हैं। इस बार के आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। सेंटनर की खास बात ये है कि वे स्पिन गेंदबाजी तो करते ही हैं, साथ ही नीचे के क्रम में आकर तेजी से रन भी बना लेते हैं। 23 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा था, तभी सेंटनर के कंधे में चोट लग गई थी। पहले अंदाज नहीं था कि चोट इतनी गंभीर है, लेकिन अब पता चला है ​कि वे कुछ वक्त के लिए टीम से बाहर ही रहेंगे। 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से रहेंगे बाहर

अब जानकारी हाथ लगी है कि सेंटरन करीब एक महीने के लिए मैदान से दूर रहेंगे। सेंटनर को ग्रेड थ्री ACL कंधे की चोट है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां एक टेस्ट खेला जाएगा। इससे तो सेंटनर बाहर रहेंगे, साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट में भी वे खेल नहीं पाएंगे। इससे टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

केशव महाराज की हो चुकी है मुंबई इंडियंस में एंट्री

सेंटनर आईपीएल मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में गिर गए थे, जिससे उनके मुंह पर चोट लगी और कंधा भी चोटिल हो गया। इसके तुरंत बाद वे वापस चले गए थे। उनके कन्कशन के तौर पर शार्दुल ठाकुर मैदान में आए थे। हालांकि बाद में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम टॉप की रेस में तो है, लेकिन इसकी उम्मीद कम है कि वो वहां तक पहुंच पाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply