Satya Report: Bareilly News: बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में हुए गीता यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में प्रेमिका सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका फौजी प्रेमी और मृतका का पति भारत सिंह अभी भी फरार है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी.

पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की सुबह गीता यादव की हत्या उसके ही घर में कर दी गई थी. इसके अगले दिन 22 अप्रैल को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ. घटना के बाद भारत सिंह घर से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ था, जिससे पुलिस को शक की दिशा मिल गई. धीरेधीरे जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा निकला.
ये भी पढे़ं
फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में पता चला कि फौजी भारत सिंह का करीब 5 साल से सुरभि यादव के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की जानपहचान फेसबुक से हुई थी. धीरेधीरे दोनों एकदूसरे के काफी करीब आ गए. भारत सिंह अपनी प्रेमिका को हर महीने खर्च के लिए पैसे भी देता था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन फौजी भारत सिंह पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं.
मिलकर बनाई साजिश, सुबहसुबह कर दी हत्या
जब भारत सिंह की पत्नी गीता यादव को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो घर में आए दिन झगड़ा होने लगा. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने गीता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. पुलिस के मुताबिक, अप्रैल में भारत सिंह छुट्टी लेकर सुरभि के पास आया था. वहीं दोनों ने बैठकर हत्या की पूरी योजना बनाई.
ये भी पढे़ं
21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे भारत सिंह बरेली पहुंचा और अपनी पत्नी गीता की हत्या कर दी. इसके बाद उसने फोन करके सुरभि को पूरी घटना की जानकारी दी और फरार हो गया. शुक्रवार को पुलिस ने सुरभि यादव को गन्ना मिल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब फरार फौजी भारत सिंह की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है.



