Uttar Pradesh

जौनपुर में शादी करने जा रहे दूल्हे की रास्ते में गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां

Satya Report: जौनपुर: यूपी में जौनपुर के सरायख्वजा के एक गांव से बारात निकल चुकी थी लेकिन रास्ते में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शादी रचाने जा रहे दूल्हे की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

जौनपुर में शादी करने जा रहे दूल्हे की रास्ते में गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां
जौनपुर में शादी करने जा रहे दूल्हे की रास्ते में गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां

घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है, जहां सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद अपनी बारात लेकर जा रहे थे। परिवार और रिश्तेदार खुशी के माहौल में बारात की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल जाएगी।

बताया जा रहा है कि बारात जैसे ही बीबीपुर के पास पहुंची, तभी अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाश अचानक वहां पहुंचे। बिना कुछ कहे उन्होंने दूल्हे आजाद बिंद को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही दूल्हा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि परिजन और बाराती आननफानन में घायल दूल्हे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां चीखपुकार में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस  के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply