BusinessIndiaTrending

LNG भंडारण बढ़ाने की तैयारी में भारत, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 नए टैंक बनाने का प्रस्ताव

पश्चिम एशिया संघर्ष और बढ़ते जोखिमों के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए LNG के भंडारण के लिए नए टैंक बनाने की तैयारी में है। पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। भारत अपनी प्राकृतिक गैस जरूरतों का करीब 50 प्रतिशत आयात करता है, जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन, खाद, सीएनजी और रसोई गैस के तौर पर होता है। ये गैस तरलीकृत रूप में कतर और अमेरिका जैसे देशों से जहाजों के जरिए लाई जाती है। 

LNG भंडारण बढ़ाने की तैयारी में भारत, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 नए टैंक बनाने का प्रस्ताव
LNG भंडारण बढ़ाने की तैयारी में भारत, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 नए टैंक बनाने का प्रस्ताव

कुल 7 नए टैंक बनाने का प्रस्ताव

देश में प्राकृतिक गैस की मुख्य आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी के सीईओ ए. के. सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बाद कतर और संयुक्त अरब अमीरात से सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जो कुल आयात का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति ने वैकल्पिक स्रोतों की तलाश की जरूरत बताई है। ऐसे समय में पेट्रोनेट कई टर्मिनलों पर नए एलएनजी भंडारण टैंक बनाकर अपनी भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना बना रहा है। ए. के. सिंह ने बताया कि कंपनी ओडिशा के गोपालपुर में 2, केरल के कोच्चि में 1 और गुजरात के दहेज में अतिरिक्त भंडारण टैंक स्थापित करने की योजना बना रही है। इन परियोजनाओं को पूरा होने में करीब 3 साल लगेंगे। कुल मिलाकर 7 नए टैंक प्रस्तावित हैं। 

पेट्रोनेट ने 202526 में किया 2.65 करोड़ टन एलएनजी का प्रबंधन

सिंह ने कहा कि अतिरिक्त भंडारण क्षमता से सप्लाई बाधित होने की स्थिति में भी गैस की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास परिचालन के लिहाज से पर्याप्त भंडारण है लेकिन ये युद्ध जैसी आपात स्थितियों के लिए काफी नहीं है।” पेट्रोनेट के पास देश के 23 एलएनजी टैंकों में से 10 टैंक हैं, जिनके जरिए 202526 में 2.65 करोड़ टन एलएनजी का प्रबंधन किया गया। इसमें दहेज टर्मिनल पर 8 और कोच्चि में 2 टैंक शामिल हैं। कतर के रास लाफान प्लांट से एलएनजी की सप्लाई 2 मार्च से ही बाधित है और मार्चअप्रैल में कोई भी खेप नहीं आई। मई में भी आपूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है, जबकि जून को लेकर स्थिति अनिश्चित है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply