IndiaTrending

Yoga Pose To Increase Height: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए करें ये योगासन, जल्दी दिखेगा असर

Yoga Pose To Increase Height: योगा हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. फिर चारे मोटापा कम करने की बात हो या फिर स्ट्रेस दूर करने की. वहीं, अगर आपको बच्चे की हाइट बढ़ानी है तो भी योगासन काफी मददगार है. वैसे ही आजकल बच्चों की हाइट को लेकर मातापिता की चिंता काफी बढ़ गई है. कई बार ऐसा होता है कि बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से लंबाई में पीछे रह जाता है, जिससे न सिर्फ उसकी पर्सनालिटी प्रभावित होती है बल्कि उसका कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है. आमतौर पर लोग हाइट बढ़ाने के लिए दवाइयों या सप्लीमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि ये तरीके सुरक्षित या असरदार हों.

Yoga Pose To Increase Height: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए करें ये योगासन, जल्दी दिखेगा असर
Yoga Pose To Increase Height: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए करें ये योगासन, जल्दी दिखेगा असर

योगासन एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हुए हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है. रेगुलर अगर योगासन किया जाए तो शरीर का पोश्चर सुधरता है, रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने में भी सहायता मिलती है. अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट बिना किसी साइड इफेक्ट के बढ़ाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको 5 आसान योगासन बता रहे हैं, जो हाइट बढ़ाने में मदद करेंगे.

ताड़ासन

हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन सबसे अच्छा और प्रभावी माना जाता है. साथ ही इसे करना भी काफी आसान है. इसमें सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाना है और पूरे शरीर को खींचना हैं. इस आसन से रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेच आता है और बॉडी पोश्चर सुधरता है, जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है.

भुजंगासन

भुजंगासन आसान भी हाइट बढ़ाने में मदद करता है. इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और उसमें फ्लेक्सिबिलिटी आती है. इसे करने के लिए बच्चे को कहें कि पेट के बल लेट जाए और शरीर के ऊपर वाले हिस्से को ऊपर उठाए. ऐसा करने से शरीर का स्ट्रक्चर बेहतर होता है, जो हाइट ग्रोथ में हेल्पफुल है.

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन में शरीर को साइड की ओर झुकाया जाता है, जिससे पूरे शरीर में खिंचाव आता है. यह आसन मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और बॉडी बैलेंस को बेहतर बनाता है. इससे ग्रोथ के लिए जरूरी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है.

वृक्षासन

हाइट बढ़ानी है तो वृक्षासन भी अच्छा ऑप्शन है. ये आसन न सिर्फ बैलेंस सुधारता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है. इससे शरीर की मुद्रा सही रहती है, जो लंबाई बढ़ाने में सहायक होती है. इसे करने के लिए बल एक पैर पर खड़े होकर शरीर को बैलेंस किया जाता है.

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग अभ्यास है, जो कई आसानों का मिश्रण होता है. ये न सिर्फ हाइट बढ़ाने बल्कि पूरे शरीर को एक्टिव करने में मदद करता है. साथ ही इसे करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और ग्रोथ हार्मोन एक्टिव होती है. रोजाना इसका अभ्यास बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ और हाइट के लिए फायदेमंद होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply