CricketIndiaTrending

वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान किशन भी टीम का हिस्सा; IPL 2026 के 47 मैचों के बाद बेस्ट प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 के 47 मुकाबले हो चुके हैं और अभी तक पंजाब किंग्स सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। लगातार पिछले कई दिनों से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम अंकतालिका में टॉप पर है। वहीं 40 मैचों तक इस सीजन में यह टीम अजेय थी और लगातार दो मैच हारने के बाद भी टीम की पोजिशन पर असर नहीं पड़ा है। बल्लेबाजी में समेत कई बल्लेबाजों ने जलवा बिखेरा है। गेंदबाजी में भी कई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान किशन भी टीम का हिस्सा; IPL 2026 के 47 मैचों के बाद बेस्ट प्लेइंग 11
वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान किशन भी टीम का हिस्सा; IPL 2026 के 47 मैचों के बाद बेस्ट प्लेइंग 11

वैभवअभिषेक ओपनर, इशान विकेटकीपर

इसी लिहाज पर तकरीबन पांच हफ्ते इस सीजन के पूरे होने के बाद जनसत्त की एनालिसिस के मुताबिक बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। अगर परफॉर्मेंस, उसका असर और टीम के लिए कितना फायदेमंद रहा, उसकी बात करें तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन के तौर पर साबित हो सकती है।

वहीं नंबर तीन की पोजिशन और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को दी गई है। कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर का नाम चुना गया है। मिडिल ऑर्डर में राजस्थान के डोनोवन फरेरा, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, हेनरिका क्लासेन को जगह मिली है। गेंदबाजी में आर्चर के साथ भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कम्बोज शामिल हैं। इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण जसप्रीत बुमराह को इस प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई। इम्पैक्ट प्लेयर में तेज गेंदबाज के तौर पर प्रिंस यादव आ सकते हैं।

इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को भी मिली जगह

जिन चार विदेशी खिलाड़ियों को अब तक की आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 में चुना गया है, उसमें हेनरिक क्लासेन, डोनोवन फरेरा, राशिद खान और जोफ्रा आर्चर के नाम शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों में प्रियांश आर्या की जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पाई है। जबकि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को भी टॉप ऑर्डर में मौका नहीं मिल पाया है। इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर बल्लेबाजी विकल्प के लिए और गेंदबाजी विकल्प के लिए प्रिंस यादव का नाम शामिल किया गया है।

IPL 2026 के 47 मैचों के बाद बेस्ट प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन , श्रेयस अय्यर , हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, डोनोवन फरेरा, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार, अंशुल कम्बोज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव/प्रभसिमरन सिंह

शाहरुख खान पर 100 रुपये का जुर्माना और प्रतिबंध, रियान पराग का वेपिंग कांड; ये हैं IPL के 10 बड़े विवाद

आईपीएल के पिछले 18 सीजन में विवादों का पुराना नाता देखने को मिला है। पहले सीजन में हुए थप्पड़कांड, फिर 2012 में शाहरुख खान की हाथापाई और अब मौजूदा सीजन में रियान पराग की वेपिंग।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply