IndiaTrending

थलापथि विजय का चाणक्य निकला यह शख्स, पहली ही बार में बना दिया तमिलनाडु का ‘बॉस’

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया सितारा चमका है. डीएमके और एआईडीएमके में जंग के बीच अभिनेता से राजनेता बने थलापथि विजय सत्‍ता की कुर्सी पर बैठने की दहलीज पर हैं. इस चमक के पीछे एक शांत लेकिन बेहद तेज दिमाग जॉन अरोकियासामी है. विजय की पार्टी TVK की ऐतिहासिक सफलता और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब लाने में पहुंचाने वाले जॉन अरोकियासामी को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है. सियासी गलियारों में अब उनकी तुलना प्रशांत किशोर से की जा रही है क्योंकि उन्होंने थलापथि विजय को पहले ही चुनाव में तमिलनाडु का ‘बॉस’ बना दिया है.

थलापथि विजय का चाणक्य निकला यह शख्स, पहली ही बार में बना दिया तमिलनाडु का ‘बॉस’
थलापथि विजय का चाणक्य निकला यह शख्स, पहली ही बार में बना दिया तमिलनाडु का ‘बॉस’

कौन हैं जॉन अरोकियासामी?
· मूल निवास और शिक्षा: आंध्र प्रदेश के मूल निवासी जॉन ने त्रिची के सेंट जोसेफ कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में पीजी किया.
· कॉर्पोरेट अनुभव: राजनीति में आने से पहले उन्होंने परफेक्ट रिलेशंस में 4 साल और गुड रिलेशंस इंडिया में 12 साल तक निदेशक के रूप में काम किया.

· रणनीति की शुरुआत: साल 2017 में उन्होंने अपनी फर्म ‘फरसोना लीडरशिप एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड’ शुरू की.

· JPACPersona का गठन: वर्तमान में वह अपनी नई फर्म ‘JPACPersona’ के जरिए चुनावी रणनीतियों को अंजाम दे रहे हैं.
प्रशांत किशोर से भी बड़े खिलाड़ी?
1. जीरो से हीरो तक का सफर: जहां पीके अक्सर स्थापित पार्टियों के साथ काम करते हैं, जॉन ने विजय की एकदम नई पार्टी TVK को जमीन से उठाकर सीधे सत्ता के शिखर तक पहुंचा दिया.
2. ब्रांड थलापथि का मैनेजमेंट: जॉन ने विजय की फिल्मी छवि को राजनीतिक गंभीरता के साथ इतनी कुशलता से जोड़ा कि जनता ने उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया.
3. सटीक चुनावी इंजीनियरिंग: उनकी फर्म JPACPersona ने तमिलनाडु के जटिल जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भांपकर ऐसी रणनीति बनाई जिसने बड़ेबड़े दिग्गजों के पैर उखाड़ दिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply