हमारी रोजमर्रा की जिदंगी में हम कई ऐसी आदतों को अपना लेते हैं. जो आम तो लगती हैं. लेकिन बाद में इनका असर सेहत पर काफी बुरा होता है. जैसे देर रात तक जागना, गलत खानपान, कम पानी पीना या घंटों एक ही जगह बैठे रहना आदि. लेकिन समय के साथ यही आदतें गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हमें इसका अहसास तब होता है, जब शरीर संकेत देना शुरू कर देता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिसर्च लगातार यह बताते रहे हैं कि हमारा लाइफस्टाइल ही हमारी सेहत की असली नींव होती है. ऐसे में कुछ आम लेकिन अनदेखी की जाने वाली आदतें धीरेधीरे हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं और दिल की बीमारियों, मोटापे, डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा देती हैं.

ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सी वो आदतें हैं जिन्हें आम समझकर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. हार्वर्ड से ट्रेन डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर वो 6 आदतें बताई हैं, जिन्हें हम आज से ही बदल देनी चाहिए. चलिए जानते हैं उनके बारे में और इनका सेहत पर क्या असर होता है.
लंबे समय तक पेशाब रोकना
कुछ लोग पेशाब को रोके रहते हैं और तेज प्रेशर आने पर ही टॉयलेट जाते हैं. लेकिन ये आदत बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है. दरअसल, पेशान पित्ताश्य में भरा रहने से बैक्टीरिया जल्दी पनपनते हैं. जिससे यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है.
मुंह खोलकर सोना
ये आदत भी बहुत आम है. लेकिन डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं कि, मुंह खोलकर सोने से स्लीप क्वालिटी खराब होती है, मुंह ज्यादा सुखता है और खर्राते का भी कारण बनता है. लगातार आने वाले खर्राटे सिर्फ एक छोटी परेशानी नहीं हैं, बल्कि इन्हें हाई ब्लड प्रेशर से भी जोड़ा जाता है. इसके अलावा, स्लीप एपनिया जैसी गंभीर समस्या लगभग हर 5 में से 1 एडल्ट को प्रभावित करती है.
गलत पोश्चर में लंबे समय तक बैठना
लंबे समय तक गलत पोश्चर जैसे झुककर बैठना या फिर काम करने से पीठ और गर्दन में ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है. इसके अलावा लंबे समय तक ऐसे बैठने से ज्वाइंट से जुड़ी दिक्कते भी पैदा हो सकती हैं.
टॉयलेट में देर तक बैठना
आजकल ये आदत आम हो गई है. टॉयलेट में मोबाइल चलाने की वजह से लोग लंबा समय वहां बिता देते हैं. लेकिन टॉयलेट में देर तक बैठने से नसो पर एक्सट्रा प्रेशर डालता है. इससे बवासीर का खतरा बढ़ जाता है.
बारबार चेहरे पर हाथ लगाना
अगर आप भी बारबार चेहरे पर हाथ लगाते हैं तो इस आदत को आज ही बदल दें. दरअसल, पूरा दिन हमारे हाथ कई चीजों को छूते हैं, जिससे हाथों में बैक्टीरिया लग जाते हैं. ऐसे हाथों से चेहरे को छूने से स्किन इंफेक्शन, दानें या फिर इरिटेशन हो सकती है.
जल्दीजल्दी खाना
बहुत जल्दी या फिर जल्दी जल्दी खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इससे आप ओवरइट कर सकते हैं, जिससे ब्लोटिंग कि समस्या हो सकती है. क्योंकि जब आप जल्दीजल्दी खाते हैं तो ब्रेन को ये सोचने का समय ही नहीं मिलता है कि आपका पेट भर गया है. इससे आप ज्यादा खा लेते हैं, जो पेट से जुड़ी की समस्या की वजह बनता है.



