अक्सर हम सोचते हैं कि इंटीरियर डिजाइनर ही सिर्फ आपके घर या कमरे को एक लग्जरी लुक दे सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप अपने बेडरूम को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए सही प्लानिंग और थोड़ी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। जिससे कम खर्च में भी कमरे को खूबसूरत तरीके से सजाया जा सकते हैं। आइए, जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम के लुक को पूरी तरह से बदला सकते हैं।

पहला तरीका
बेडरूम को नया लुक देना चाहते हैं तो महंगे पेंट या डिजाइन की जरूरत नहीं है बल्कि आप एक दीवार को अलग रंग से पेंट कर सकते हैं। इस अलग दीवार को क्लासी इंटीरियर के साथ डेकोरेट भी किया जा सकते हैं। इसके अलावा कमरे को स्टाइलिश बनाने के लिए फोटो फ्रेम, वॉल पेंटिंग या स्टिकर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दूसरा तरीका
बेडरूम को क्लासी और यूनिक लुक देने के लिए लाइटिंग का खास ख्याल रखें। इससे आपके कमरे का माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा। तेज सफेद लाइट की जगह आप हल्की लाइट का इस्तेमाल करें। जिससे कमरे में सुकूनभरा माहौल बना रहेगा। इसके अलावा बेड के साइड में छोटे लैंप या फेयरी लाइट्स लगाकर स्टाइलिश टच दे सकते हैं।
तीसरा तरीका
बेडरूम में कपल्स अपनी खूबसूरत यादों का कॉलाज बनाकर लगा सकते हैं। जिन्हें आप हर समय अपने सामने देख सकते हैं। इससे आपका कमरा पर्सनल और स्टाइलिश बनेगा। इसके लिए महंगे फ्रेम की जगह आप क्लिप्स, स्ट्रिंग लाइट्स और सिंपल टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चौथा तरीका
अगर आपको हरियाली और प्रकृति से जुड़े रहना चाहते हैं तो कमरे में पौधे लगा सकते हैं। बेड के पास नाइटस्टैंड पर छोटेछोटे गमलों में स्नेक प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधे रखे जा सकते हैं। इन पौधों को कम देखभाल की जरूरत होती हैं जिसकी वजह से ये अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। साथ ही पौधे कमरे को क्लासी लुक देने में भी मदद करते हैं।
पांचवां तरीका
बेडरूम में आप जितना ज्यादा सामान रखेंगे उतना ज्यादा ही यह भराभरा और अव्यवस्थित दिखेगा। ऐसे में कमरे में सिर्फ सुंदर और जरूरी चीजों को ही शामिल करें। कमरे में ज्यादा सामान है तो उसे स्टोरेज बॉक्स या बास्केट में व्यवस्थित तरीके से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा कमरा हवादार और बड़ा भी दिखेगा।



