श्वेता तिवारी परिवार संग वियतनाम में समंदर में डुबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने यहां कई वाटर स्पोर्ट्स को एंजॉय किया है. इसके अलावा वो पानी के अंदर फैमिली के साथ पोज देती हुई भी नजर आई हैं. जानें उनकी ट्रिप से जुड़ी हर डिटेल…

ग्लैमर क्वीन श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम श्वेता तिवारी अपनी फैमिली के साथ गर्मी की छुट्टियों को एंजॉय करने के लिए वियतनाम पहुंची हैं. टीवी की प्रेरणा के रूप में पहचान बनाने वाली श्वेता अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी सुर्खियों में छाई रहती हैं.
फैमिली संग स्कूबा डाइविंग श्वेता ने इंस्टा पर वियतनाम ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें एक्ट्रेस फैमिली के साथ समंदर में डुबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं. समुद्र वाले टूरिस्ट स्पॉट्स पर इन स्पोर्ट्स को एंजॉय करने का मजा ही अलग है.
पानी में खिंचवाई फोटो श्वेता ने फैमिली के साथ पानी में डुबकी लगाते हुए फोटो खिंचवाई. मछलियों के बीच पानी में डुबकी लगाने का ये स्पोर्ट ट्रिप के मजे को दोगुना कर देता है. इसके अलावा श्वेता ने मां और बेटे के संग बास्केट बोट पर भी फोटो के लिए पोज दिए.
ब्लैक आउटफिट में आईं नजर श्वेता ने वियतनाम की इस ट्रिप में बीच वेकेशन को एंजॉय करते हुए ब्लैक स्विमसूट पहनी हुई थी. 45 की उम्र में भी एक्ट्रेस फिट और बेहद ब्यूटीफुल नजर आती हैं. श्वेता की फिटनेस का जवाब नहीं है.
रोलरकोस्टर में मस्ती तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि श्वेता ने अपने बेटे के साथ रोलरकोस्टर को भी एंजॉय किया. रोलरकोस्टर के अलावा यहां एक्ट्रेस ने बोटिंग का भी ट्रिप में मजा लिया. दरअसल, श्वेता तिवारी फैमिली के साथ अक्सर वेकेशन पर जाती हैं और तस्वीरें भी साझा करती हैं.



