पुरानी बेड शीट है तो फिर बच्चे को मार्केट से टैंट हाउस क्यों दिलाना. बस आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाएं और घर पर ही एक खूबसूरत प्ले टैंट हाउस बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें आप पैच वर्क करके छोटेछोटे डिजाइन जैसे फ्लावर, पोल्का जैसी चीजें भी बना सकते हैं.
Image:khayrcrafts

आप पुरानी बेडशीट से खूबसूरत शॉपिंग बैग बना सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर बेड शीट प्रिंटेड होती हैं. इसके अंदर की तरफ को मोटा कपड़ा इस्तेमाल करें ताकि मजबूती बनी रहे. आप छोटे से लेकर बड़े साइज तक के थैले बना सकते हैं. अगर आपको बाहर सब्जीराशन खरीदने जाना हो तो ये बैग यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आप छोटे बैग्स का इस्तेमाल एक्स्ट्रा चीजों जैसे मोजे, टाई, मेकअप की छोटेछोटे प्रोडक्ट रखने के लिए करें.
Image:priyanka_kumari37
आप पूरी एक बेड शीट का इस्तेमाल कुशन बनाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए बेड शीट से पहले साड़ी के पल्लू की तरह प्लेट्स बनाएं. इसे जमीन पर रखकर राउंड करें और फिर एक बढ़िया प्रिंट का कपड़ा लेकर इसके ऊपर से कवर कर दें. लास्ट में हाथ वाली सुई से इसे स्टिच कर दें. इस तरह आपका राउंड शेप कुशन बनकर तैयार हो जाएगा. Image:decorating__mi_casa
पुरानी पड़ी साड़ी हो या फिर चादर, इससे डोरमेट यानी पायदान बनाना एक बेहतरीन आइडिया है. आपको बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस चादर को स्ट्रिप में काट लें. इसके सिरों पर गांठ लगाएं या फिर आपस में सिल लें. अब इसकी एक लंबी चोटी गूथ लें. इसके बाद इसे राउंड या फिर चौकोर शेप में सेट करके सूई से टांके लगा दें. तैयार है आपका पायदान.
Image:heatherarndtanderson
कुशन कवर बनाना भी एक अच्छा आइडिया है. अगर आपकी बेडशीट ज्यादा पुरानी नहीं है और आपको इसे बदलने का मन है तो इसके कुशन कवर बना दें. इसे आप थोड़ी सी फ्रिंज, बीड्स और लेस से डेकोरेट करें. अगर बेडशीट पुरानी है तो कुशन के अंदर वाला कवर बना दें और ऊपर से नया कवर चढ़ा दें. ऐसे में कुशन गंदे होने से बचे रहेंगे. Image:triblisamcraft



