IndiaTrendingUttar Pradesh

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; 30 लोग घायल

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुछ ही दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. आज सुबह डबल डेकर बस लुधियाना से हरदोई जा रही थी. तभी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई और इसमें लगभग 30 से 35 लोग घायल हो गए. जिन्हें जनपद के संभल के बहजोई सीएससी में भर्ती कराया गया. जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; 30 लोग घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; 30 लोग घायल

आपको बता दे कि दूसरा हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं के पापड़ के पास रविवार को एक कार के सामने सांड आ जाने से दो महिलाएं घायल हो गई थी, जिन्हें सीएचसी दातागंज पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वहीं सोमवार को एक कार का टायर फटने से बड़ा हादसा होतेहोते रह गया था.

30 से 35 लोग घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 30 से 35 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक हुए इस हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, टकरा गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया.

नशे में था बस चालक

डॉक्टरों की टीम गंभीर रूप से घायलों का इलाज कर रही है, जबकि कुछ को रेफर किए जाने की भी तैयारी है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक 30 से 35 लोग घायल हो गए. घटना के बाद चारों ओर घायलों की चीख पुकार मच गई. काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची मगर ज्यादा घायल लोग होने के कारण काफी देर बाद जनपद संभल की सीएचसी बहजोई में उन्हें भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस का चालक शराब के नशे में था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply