IndiaTrending

इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में भारत का जलवा, बॉलीवुड ट्विन्स ने जीता दिल, तस्वीर में दिखे दुनिया के जुड़वा

हर साल 5 मई को इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें दुनियाभर से ट्विन्स इकट्ठा होते हैं। इस बार चीन के युन्नान में इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल 2026 में एक बार भारत का दबदबा देखने को मिला। यहां भोपाल के ट्विन्स क्लब ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और शानदार प्रदर्शन से लोगों को झूमने और गाने पर मजबूर कर दिया।

इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में भारत का जलवा, बॉलीवुड ट्विन्स ने जीता दिल, तस्वीर में दिखे दुनिया के जुड़वा
इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में भारत का जलवा, बॉलीवुड ट्विन्स ने जीता दिल, तस्वीर में दिखे दुनिया के जुड़वा

इस फेस्टिवल में बॉलीवुड गानों पर डांस से लेकर पारंपरिक परेड तक कई इवेंट्स का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में 22 देशों के ट्विन्स ने हिस्सा लिया लिया। भोपाल क्लब की ओर से भारत के बॉलीवुड एक्टर और डांसर परागप्रयास चौधरी की जोड़ी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रकृतिश्रृष्टि कुशवाहा ने हिस्सा लिया। इन जोड़ों जुड़वा जोड़ियों ने बॉलीवुड गानों के मेडली पर डांस शुरू किया, जिसे देखते ही पूरा स्टेडियम झूमने लगा।

 इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिव 2026

इस फेस्टिवल में कई इवेंट्स रखे गए थे। जिसमें ग्रैंड सिटी ट्विन्स परेड, ट्विन्स टैलेंट शो, ब्लैक पेंट फेस्ट, लॉन्ग टेबल डिनर, बारबेक्यू विलेज टूर, ट्विन्स म्यूजियम टूर, आफ्टर पार्टी और भाषण शामिल था। सभी ने हर इवेंट में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

लिम्का बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

भोपाल का यह ट्विन्स क्लब कई सालों से इस फेस्टिव में हिस्सा ले रहा है। साल 2003 में भोपाल ट्विन्स क्लब ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। इसके बाद 2014 से यह क्लब हर साल चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इस बार की थीम ‘Twins for Peace and Love’ रखी गई थी।

जुड़वां भाईबहन फेस्टिवल

इस फेस्टिवल में पूरी दुनिया से 700 जुड़वां शामिल हुए थे। जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया और श्रीलंका और भारत चीन के जुड़वां प्रतिभागी शामिल थे। अभिषेक खरे, अध्यक्ष की मानें तो भारत यहां पिछले 1012 सालों से लगातार इस फेस्टिवल में जा रहा है। जिससे भारत के चीन के साथ रिश्ते मजबूत हुए हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply