IndiaTrending

Vijay Thalapathy Fitness: 50 की उम्र में भी लगते हैं 30 के, थलपति विजय के ट्रेनर ने बताए फिटनेस सीक्रेट

Vijay Thalapathy Fitness: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पॉलिटिशियन विजय थलपति इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं. एक्टर तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जीत गए हैं, जिसके बाद से वो हर तरफ छाए हुए हैं. विजय सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. 50 साल की उम्र में विजय ने खुद को ऐसा मैंटेन किया हुआ कि, उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. इस उम्र में भी उनकी पर्सनालिटी और एनर्जी देखने लायक है. ऐसे में फैंस भी ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर विजय फिट रहने के लिए ऐसा क्या करते हैं.

Vijay Thalapathy Fitness: 50 की उम्र में भी लगते हैं 30 के, थलपति विजय के ट्रेनर ने बताए फिटनेस सीक्रेट
Vijay Thalapathy Fitness: 50 की उम्र में भी लगते हैं 30 के, थलपति विजय के ट्रेनर ने बताए फिटनेस सीक्रेट

अगर आप भी विजय की फिटनेस का राज जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम एक्टर के फिटनेस एक्सपर्ट से जानेंगे कि उनका फिटनेस रूटीन क्या है. वो कैसी डाइट लेते हैं और किस तरह का वर्कआउट करते हैं. ताकि आप भी बढ़ती उम्र में विजय की तरह खुद को फिट रखने के लिए मोटिवेट हो पाएं.

फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया सीक्रेट

विजय थलपति के फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि विजय अपनी फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटिड हैं. भले ही विजय अपने काम में बिजी हो. लेकिन फिर भी वो अपनी फिटनेस, डाइट, बाल और स्किन को हेल्दी रखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं. जिस तरह से विजय अपने किसी भी किरदार के लिए मेहनत करते हैं. वैसे ही वो फिटनेस में भी सालों से मेहनत कर रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्टर का वर्कआउट और डाइट रूटीन.

किस तरह का वर्कआउट करते हैं विजय?

बता दें किस विजय बॉडीबिल्डर की तरह ट्रेनिंग नहीं करते. उनकी वर्कआउट की शुरुआत हल्के कार्डियो से होती है…जैसे 10 से 40 मिनट तक चलना या दौड़ना. कार्डियो से से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है.वार्मअप के बाद वे मीडियम वजन के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं. वे ऐसे एक्सरसाइज चुनते हैं जो शरीर की मोबिलिटी और टोनिंग बढ़ाएं, न कि शरीर को बहुत भारीभरकम बनाएं. एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की एक्सरसाइज शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालती और आम लोग भी इसे आसानी से अपना सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Vijay

खाने में ये चीजें लेते हैं विजय

विजय को सिंपल और घर का खाना पसंद है. वो अपने दिन की शुरुआत लाइट खाने से करते हैं, जिसमें वो अक्सर इडली, अंडे, पीनट बटर या फिर फ्रूट्स खाते हैं. इसके अलावा नारियल पानी पीना भी एक्टर की डाइट का हिस्सा है. वहीं, लंच में भी विजय बैलेंस डाइट लेते हैं, जिसमें सब्जी, चावल और प्रोटीन के लिए चिकन या फिर फिश खाना पसंद करते हैं.

हाइड्रेशन का खूब ख्याल रखते हैं एक्टर

विजय को साउथ इंडियन फूड काफी पसंद है, लेकिन वो इसे कभीकभी खाना ही पसंद करते हैं. वहीं जंक फूड से दूरी रखते हैं. विजय का फोकस हाइड्रेशन पर ज्यादा रहता है. इसके लिए वो नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. इसके अलावा वो ऐसे फ्रूट्स खाते हैं, जो पानी की कमी को दूर करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply